Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

अफ्रीकी बल्लेबाज खुलासा- हमारे पास हर भारतीय खिलाड़ी के लिए एक योजना है

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम हाल ही में विंडीज दाैरे पर बिना कोई मैच गंवाए क्रिकेट के तीनों फाॅर्मेट की सीरीज जीतकर घर लाैटी। अब साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम भारतीय टीम से भिड़ने के लिए धर्मशाला पहुंची हुई है। दोनों देशों के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज रविवार शुरू हो रही है। जहां भारत आत्मविश्वास से भरपूर है तो वहीं दूसरी तरफ साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों ने कड़ी टक्कर देने की हुंकार भरी है। मैच से पहले अफ्रीकी बल्लेबाज टेम्बा बवुमा ने खुलासा किया उनकी टीम के पास हर भारतीय खिलाड़ी के लिए एक योजना है।

बवुमा ने कहा, 'हम पूरी तरह से तैयार हैं, हमारे पास हर भारतीय खिलाड़ी के लिए एक योजना है और हमारा काम उन सभी व्यक्तियों के खिलाफ उन योजनाओं का क्रियान्वयन करना होगा।' मीडिया से बात करते हुए बवुमा ने कहा, 'हमारी तैयारियां अच्छी रही हैं। हमने यहां कठिन लेकिन गुणवत्तापूर्ण सेशन किया, ताकि हम यहां के मैदान, परिस्थितियों और आसपास के वातावरण से सामंजस्य बैठा सकें। एक टीम के तौर पर हम आगे जाने के लिए तैयार हैं।' इस बल्लेबाज ने हालांकि माना कि भारतीय टीम में बड़े खिलाड़ी हैं लेकिन उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य भी सीरीज जीतना है।

29 साल के इस बल्लेबाज के मुताबिक, 'भारतीय टीम सितारों से भरी हुई है और वे अपनी सबसे मजबूत टीम खिला रहे हैं। जाहिर है, कुछ लोगों को आराम भी दिया गया है, लेकिन इसके बाद भी एक युवा टीम के रूप में ये हमारे लिए ये सच में मुश्किल काम साबित होने जा रहा है। हालांकि हम इसे अपने लिए एक बहाने के रूप में इस्तेमाल नहीं करना चाहते और हमारा लक्ष्य श्रृंखला जीतना है।' बता दें कि बवुमा को टी20 में डेब्यू करने का माैका मिल सकता है। उन्होंने सिर्फ 36 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 1716 रन बनाए हैं। इसके अलावा उन्हें दो वनडे मैचों का अनुभव भी है।

Story first published: Saturday, September 14, 2019, 19:26 [IST]
Other articles published on Sep 14, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+