For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

विकेट लेते ही अफ्रीकी गेंदबाज ने दिखाया जादू, रूमाल को बना दिया छड़ी

नई दिल्ली। क्रिकेट मैच के दाैरान आपने बल्लेबाज को रन बरसाते देखा है, किसी फील्डर द्वारा अद्भुत कैच लेते हुए देखा होगा लेकिन क्या किसी गेंदबाज को विकेट लेने के बाद जादू दिखाते हुए देखा? नहीं ना...लेकिन साउथ अफ्रीका में जारी माजासी सुपर लीग 2019 में बुधवार पार्ल रॉक्स और डरबन हीट के बीच हुए एक मैच के दाैरान गेंदबाज ने विकेट लेने के बाद जश्न जादू करते हुए मनाया। उसने रूमाल को अचानक छड़ी में बदल दिया जिसे देख सब हैरान रह गए।

वीडियो आया सामने

वीडियो आया सामने

दरअसल, ये जादू देखने को मिला है साउथ अफ्रीका के ही लेग स्पिनर तबरेज शम्सी द्वारा, जिसका वीडियो मजांसी सुपर लीग ने अपने अधिकारिक टि्वटर हैंडल पर पोस्ट किया है। मजांसी सुपर लीग ने इस विडियो को कैप्शन दिया, 'विकेट! शम्सी की ओर से थोड़ा सा जादू भी।' हुआ कुछ ऐसा डरबन हीट के बल्लेबाज विहान लुब्बे आठवें ओवर में तबरेज की गेंद पर कैच आउट हो गए। इस दाैरान तबरेज ने जेब से रूमाल निकाला जिसे छड़ी में बदल दिया। उनके इस जादू को देख मैच देख रहे सभी दर्शक हैरान रह गए।

जादूगर बनना चाहते थे तबरेज

जादूगर बनना चाहते थे तबरेज

मैच के दाैरान तबरेज ने इस जादू को लेकर कहा कि वो बचपन से ही जादूगर बनना चाहते थे। उन्होंने कहा, "मैं हमेशा जादू और अलग-अलग चाल से मोहित हो गया हूं। लगभग 15 या 16 साल की उम्र से, मैं एक जादूगर बनना चाहता था क्योंकि यह मेरा एक शौक था। यह सिर्फ एक चरण नहीं था, लेकिन कुछ ऐसा था जिसने मुझे एक छोटे बच्चे के रूप में दिलचस्पी दी। मैं अब भी इसे पसंद करता हूं, लेकिन क्रिकेट ने जाहिर तौर पर मेरे करियर में जगह बना ली।''

वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें

हार गई टीम

हार गई टीम

हालांकि इस मैच में तबरेज की टीम पार्ल रॉक्स कमाल जीत का जादू नहीं बिखेर सकी। पार्ल राॅक्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए डरबन हीट के सामने 2 विकेट खोकर 196 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में उतरी डरबन हीट की टीम ने शेष 7 गेंदे रहते मैच अपने नाम कर लिया। डरबन के लिए एलेक्स हेल्स ने 55 गेंदों में नाबाद 97 रन बनाए। वहीं डेविड मिलर ने 22 गेंदों में 40 रन बनाए।

Story first published: Thursday, December 5, 2019, 13:00 [IST]
Other articles published on Dec 5, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+