टेस्ट मैच से पहले घबराया अफ्रीकी खेमा, बोला- भारत से खेलना मुश्किल है
नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम भले ही टी20 मैचों की सीरीज 1-1 से ड्रा करवाने में कामयाब हो गई, लेकिन अब उन्हें भारत से टेस्ट सीरीज गंवाने का पूरा खतरा है। तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच 2 अक्तूबर को विशाखापट्टनम में शुरू होगा, जिसके पहले अफ्रीकी खेमा सहमा हुआ नजर आया है। उनके तेज गेंदबाज वर्नोन फिलेंडर का मानना है कि भारत को भारत में खेलना बेहद मुश्किल होगा।

धुरंधरों से भिड़ने को हैं तैयार
फिलेंडर चाहते हैं कि भारत के खिलाफ ज्यादा जिम्मेदारी हमारे सीनियर खिलाड़ी हैं। साउथ अफ्रीका इस मैच से आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप अभियान की शुरूआत भी करेगा। वो भी हाशिम अमला और डेल स्टेन जैसे अनुभवी क्रिकेटरों की गैरमौजूदगी में। ऐसे में फिलेंडर का कहना है कि उनको भारत से कड़ी चुनाैती मिलेगी। अभ्यास मैच ड्रा होने के बाद फिलेंडर ने आईसीसी से कहा, ‘भारत से भारत में खेलना मुश्किल शुरुआत है, लेकिन मुझे लगता है कि साउथ अफ्रीकी टीम भी बड़े धुरंधरों से उनकी सरजमीं पर भिड़ना चाहती होगी। हम सभी इस चुनौती के लिए बिलकुल तैयार हैं और इसमें काफी चुनौतियां खिलाड़ियों के आपस में भी होंगी।'

अच्छी शुरूआत करना चाहेंगे
फिलेंडर ने कहा कि ध्यान सभी बड़े खिलाड़ियों पर होगा कि वे अपनी अहमियत दिखाएं। हमारा काम यहां आकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना है क्योंकि भारत से निश्चित रूप से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। हमारी टीम धीमी शुरूआत करने के लिए मशहूर है इसलिए इस बार हमें अच्छी शुरुआत करनी होगी। खिलाड़ियों पर काफी दबाव है लेकिन यह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट है और आप इसे इसी तरह खेलना चाहते हो।

नए खिलाड़ी तेजी से सीखें
आखिरी बार फिलेंडर ने भारत के खिलाफ 2018 में एक सीरीज दाैरान 15 विकेट झटके थे। वह चाहते हैं कि सीनियर खिलाड़ी युवाओं के सामने उदाहरण पेश करें। उन्होंने कहा, ‘हमारे कुछ सीनियर खिलाड़ी टीम से चले गए हैं और कुछ नए खिलाड़ियों ने उनकी जगह ली है और हम चाहते हैं कि वे तेजी से सीखें।' उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि हम उन सीनियर खिलाड़ियों के अनुभव का इस्तेमाल कर सकें जो अभी टीम में हैं और इसे आने वाले दिनों में अच्छी टेस्ट टीम के रूप में तैयार कर सकें। यह अहम हिस्सा होगा कि खिलाड़ियों के लिए आगे बढ़ने के लिए अच्छी नींव रखें।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
