OMG : खराब पिच पर आए जानलेवा बाउंसर, रद्द करना पड़ा मैच, देखें वीडियो
नई दिल्ली। क्रिकेट वो खेल है जो मैदान में खेल रहे खिलाड़ियों के लिए मुश्किल भरा होता है लेकिन देख रहे दर्शकों के लिए मनोरंजन से भरा। कई खिलाड़ी मैच दाैरान चोटिल होकर अपना करियर खतरे में डाल लेते हैं तो कईयों ने जान भी गंवाई है। भला फिलिप ह्यूज की माैत का वो दिन काैन भूल सकता है जब 25 नवंबर 2014 को ऑस्ट्रेलिया के घरेलू क्रिकेट प्रतियोगिता शेफील्ड शील्ड में उनके गले पर खतरनाक बाउंसर लगा था, जो माैत का कारण बना। अब शेफील्ड शील्ड में एक बार फिर खतरनाक बाउंसर आते दिखे, जो जानलेवा थे। ये बाउंसर पड़े खराब पिच के कारण, जिसे देखने के बाद मैच रद्द करना पड़ा।

बल्लेबाजों ने खेलने से किया मना
दरअसल, शेफील्ड शील्ड का 16वां मैच खराब पिच के कारण रद्द करना पड़ा। यह मैच विक्टोरिया और वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलनर्ब क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में खेला जा रहा था, लेकिन खतरनाक बाउंसर पड़ने के कारण वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों ने खेलने से मना कर दिया। उन्हें फिर से अपने खोए हुए साथी फिलिप ह्यूज की याद दिला दी थी, जिस कारण मैच पहले दिन ही रद्द कर दिया गया। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे खतरनाक बाउंसर बल्लेबाजों को घायल कर रही है।
|
स्टोइनिस को लगी पसलियों में गेंद
ऑस्ट्रेलिया ने 3 विकेट पर 89 रन बना लिए थे। उस समय बल्लेबाजी कर रहे मार्श को भी कई बार गेंद लगी। उनके साथ मौजूद मार्नस स्टोइनिस भी गेंद लगने से चोटिल हो चुके थे। मार्श को तेजी से उछलती गेंद हेलमेट में लगी वहीं स्टोइनिस की पसली में गेंद लगी थी। स्टोइनिस ने पसली में गेंद खाने के बाद बल्ला छोड़ दिया था, जिसके बाद मैदानी अंपायर भी सोचने पर मजबूर हुए। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने पिच पर गंभीरता से जांच करने के आदेश दे दिए हैं।

आ रहा था असमान उछाल
वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया पहले बल्लेबाजी करने आया था, इस दाैरान उनके बल्लेबाज चोटिल होते दिखे। गेंद टप्पा खाने के बाद असमान उछाल लेकर किस दिशा में जा रही है, इसका अंदाजा लगाना भी मुश्किल हो रहा था। खराब पिच के कारण कई बल्लेबाजों के गेंदें लगीं और अंपायरों मैच रद्द करने का फैसला किया। सीए के हेड ऑफ क्रिकेट पीटर रोच ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि श्ज़फील्ड शील्ड में जिस विकेट का इस्तेमाल किया गया है और बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच के लिए जो विकेट तैयार की गई है वो दोनों अलग हैं। उन्होंने कहा, ‘विक्टोरिया और वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया का मैच आज खराब पिच के कारण रद्द कर दिया गया इससे हम बेहद निराश हैं। लेकिन एमसीजी पर इसी सीजन इससे पहले दो मैच खेले गए हैं।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
