रोहित को पछाड़कर कोहली बने T-20i में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
नई दिल्ली: भारत के कप्तान विराट कोहली ने टी 20 अंतर्राष्ट्रीय प्रारूप में रोहित शर्मा को छोड़ दिया है। कोहली के अब 69 पारियों में 2,563 रन हैं जबकि रोहित ने 95 पारियों में 2,562 रन बनाए हैं। इसके साथ ही कोहली के पास सलामी बल्लेबाज के ऊपर एक रन की बढ़त हो गई है और वे इस प्रारूप में दुनिया में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
कोहली रविवार को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ चल रहे दूसरे टी 20 आई में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए और 17 गेंदों पर 19 रनों की पारी खेली। मजेदार बात यह रही कि कोहली को इस मैच में केसरिक विलियम्स ने आउट किया। ये वही गेंदबाज है जिसकी पिछले मैच में धुनाई करते हुए कोहली ने लोकप्रिय हो चुका ऑटोग्राफ जश्न मनाया था।
वैसे कोहली आमतौर पर तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हैं लेकिन रविवार के खेल में केएल राहुल (11) के आउट होने के बाद ऑलराउंडर शिवम दूबे तीन पर आ गए।
दुबे ने मौके का भरपूर फायदा भी उठाया और 27 गेंदों में अपना पहला अर्धशतक जमाया। दूबे ने किरोन पोलार्ड के ओवर में तीन छक्के जड़े और उस ओवर से 26 रन आए। उनकी पारी में चार छक्के और तीन चौके लगे। इससे पहले, विंडीज ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए भारत की शुरुआत खराब रही और उसका टॉप ऑर्डर फेल हो गया।
रोहित शर्मा (15), लोकेश राहुल (11) और विराट कोहली (19) के फेल होने के बीच शिवम दुबे ने अपना पहला टी-20आई पचासा जड़कर भारतीय पारी को कुछ राहत दी। दुबे ने 30 गेंदों पर 54 रन बनाए। हालांकि इसके बाद मध्यक्रम भी फ्लॉप हो गया और अय्यर (10), जडेजा (9) व सुंदर (0) कुछ खास नहीं कर सके। मध्यक्रम में ऋषभ पंत की अच्छी बल्लेबाजी भारत के लिए शुभ संकेत हैं। पंत ने 22 गेंदों पर 33 रनों की नाबाद पारी खेली।
भारत हैदराबाद में छह विकेट से पहला T20I जीतने के बाद यह मैच 8 विकेट से हार चुका है और यह सीरीज 1-1 से बराबर हो चुकी है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
