VIDEO: बड़े हादसे का शिकार होने से बचे किरोन पोलार्ड, बाउंड्री के पार जाकर यूं गिरे
नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस ने वीरवार को हुए आईपीएल सीजन-12 के 51वें मैच में सुपर ओवर में रोमांचक जीत दर्ज की। इसी के साथ मुंबई प्लेऑफ में जगह बनाने वाली तीसरी टीम बन गई है। चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स पहले से ही यहां तक पहुंच चुकी हैं। हालांकि, मुबंई को प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए कई मुश्किलें पार करने को पड़ीं। गेंदबाजों से लेकर फिल्डरों तक ने अंत तक जोर दिखाया। इसका उदाहरण तब देखने को मिला जब एक-एक रन बचाने के लिए कोशिश कर रही मुंबई के लिए किरोन पोलार्ड ने खतरनाक फिल्डिंग पेश की। हालांकि वह रन तो नहीं बचा पाए लेकिन बड़े हादसे का शिकार होने से जरूर बच गए।
दरअसल, हुआ कुछ ऐसा कि हैदराबाद के लिए चाैथा ओवर तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह डालने आए। ओवर की चाैथी गेंद पर रिद्धिमान साहा ने लॉन्ग ऑन की ओर शाॅट खेला मिड ऑन पर खड़े पोलार्ड गेंद के पीछे बहुत तेजी से भागे। गेंद चाैके के लिए जा रही थी ऐसे में तेजी से भागे पोलार्ड ने गेंद को पैर के साथ पीछे धकेलने की कोशिश की लेकिन इस दाैरान वह खुद को संभाल नहीं सके। गेंद चाैके के लिए चली गई, उधर अपन बैलेंस खो बैठे पोलार्ड बाउंड्री पर लगे बैनर को पार करते हुए बुरी तरह से नीचे गिर गए। पोलार्ड जब गिरे तब विकेटकीपर क्विंटन डिकॉक का हावभाव देखने लायक था। वह इस समय ग्लब्स से अपना चेहरा ढकते हुए नजर आए। लेकिन शुक्र था कि पोलार्ड को किसी तरह की कोई चोट नहीं आई पर उन्हें नीचे गिरता देख कईयों के रंग उड़ गए थे।
Humpty Polly had a great fall https://t.co/fipMz2AQWq via @ipl
— rahulsrana (@Rahulsrana007) May 3, 2019
बता दें कि मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए क्विंटन डी काॅक के नाबाद 58 गेंदों में 69 रनों की बदाैलत हैदराबाद के सामने 5 विकेट खोकर 163 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में हैदराबाद ने अच्छी शुरूआत की लेकिन मुंबई की शानदार गेंदबाजी की मदद से वह 6 विकेट खोकर 162 ही बना सकी और मैच सुपर ओवर तक जा पहुंचा। हैदराबाद सुपर ओवर में 2 विकेट खोकर 8 रन बना सका। जवाब में मुंबई ने 3 गेंदों ही 9 रन बनाकर मैच जीत लिया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
