For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

फाइनल से पहले पाकिस्‍तान के इस क्रिकेटर ने भारत भेजा शांति का पैगाम

पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने आज (17 जून) भारत सरकार से पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलने को लेकर नरम रुख इख्तियार करने का अनुरोध किया है।

लंदन, 17 जून: पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने आज (17 जून) भारत सरकार से पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलने को लेकर नरम रुख इख्तियार करने का अनुरोध किया है। अफरीदी का कहना कि भारत सरकार को पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय सीरीज शुरू करनी चाहिए।

जैसा कि भारत और पाकिस्तान लंदन में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के फाइनल के लिए तैयार हैं। अफरीदी का मानना है कि भारत-पाकिस्तान को आपस में मैच खेलने चाहिए इससे दोनों देशों के बीच "तनाव को कम करने" में मदद मिलेगी। हालांकि वहीं भारत सरकार का कहना है कि वह तब तक पड़ोसी देशों के बीच द्विपक्षीय क्रिकेट मैच की अनुमति नहीं देगा, जब तक पाकिस्तान सीमा पार आतंकवाद को नहीं रोकता।

अफरीदी ने आईसीसी की वेबसाइट के लिए एक कॉलम में लिखा, "मैं क्रिकेट की दुनिया और आईसीसी को भारत-पाक क्रिकेट मैच के महत्व पर कड़ी नजर रखनी चाहिए। इस मैच का खेल प्रशंसकों के लिए बहुत महत्व है।"

अफ्रीदी ने लिखा- "मुझे उम्मीद है कि हम दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय क्रिकेट की बहाली देखेंगे और भारतीय क्रिकेट बोर्ड और भारत सरकार से उनके रुख को नरम करने के लिए अनुरोध करेंगे। मोहाली में 2011 विश्व कप सेमीफाइनल में पाकिस्तान की कप्तानी करने के बाद, मैं खेल के महत्व को जानता हूं और ये भी समझता हूं कि यह किस तरह दोनों देशों को एक दूसरे के लिए शांति और सहिष्णुता के संदेश को रेखांकित कर सकता है।" आपको बता दें कि 2012-13 सीजन के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच कोई द्विपक्षीय क्रिकेट श्रृंखला नहीं हुई है। गौरतलब है कि मौजूदा चैंपियंस ट्ऱॉफी में भारत और पाकिस्तान का दूसरा मुकाबला फाइनल में 18 जून को होगा।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:17 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+