Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

जिंदा हूं मैं, 78 की उम्र में भी नहीं लेता वियाग्रा: फारूख इंजीनियर

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर देश के मशहूर हस्तियों के निधन की अफवाह अक्सर फैलती रहती है, कई बार तो जीवित लोग इसे मजाक में लेते हैं तो कई बार अफवाह उड़ाने वालों को जमकर सुननी भी पड़ती है। इस बार अफवाह के शिकार बने हैं भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज फारूख इंजीनियर

जिनके निधन की खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही थी, इस अफवाह को खारिज करते हुए फारूख इंजीनियर ने काफी बोल्ड और व्यंगभरे अंदाज में ट्वीट करके कहा कि दोस्तों, मैं जिंदा हूं और पूरी तरह स्वस्थ हूं। मुझे 78 साल की उम्र में भी वियाग्रा की जरूरत नहीं हैं।

इस समय यूके में रहने वाले भारत के इस पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि मैं काफी परेशान हो चुका हूं, करीब 100 लोगों के फोन मेरे पास आ चुके हैं ये पूछने के लिए क्या मैं जिंदा हूं या मर गया हूं। जिस पर मैंने सबको जवाब दिया तो क्या मैं भूत बोल रहा हूं। मुझे समझ नहीं आता कि इस तरह की बकवास कोई कर कैसे सकता है।

आपको बता दें कि फारूख को श्रद्धांजलि देने वालों में फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर भी शामिल थे। जिन्होंने पहले उनके निधन पर शोक जताया और उसके बाद सच सामने आने पर माफी भी मांगी।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+