क्या टीम इंडिया टेस्ट मैच में जर्सी नंबर 7 को करेगी रिटायर, BCCI अधिकारी ने दिया जवाब
नई दिल्ली: आईसीसी ने टेस्ट मैच को रोमांचक बनाने के लिए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की शुरुआत कर दी है। अगस्त में एशेज सीरीज के साथ ही इस चैंपियनशिप की शुरुआत हो जाएगी। अब टेस्ट मैचों में खिलाड़ी जर्सी पर अपना नंबर और नाम लगाकर खेल सकेंगे। इस तरह का पहला प्रयोग भी एशेज में किया जाएगा। वहीं टीम इंडिया के लिए वेस्टइंडीज दौर पर दो टेस्ट मैचों की सीरीज के साथ ही यह चैंपियनशिप शुरू हो जाएगी। भारत विंडीज दौर पर अपना पहला टेस्ट 22 अगस्त से एंटीगा में खेलेगा।
इसके साथ ही यह चर्चा भी शुरू हो गई है कि टीम इंडिया में नंबर 7 की जर्सी पहनकर कौन खेलेगा? यह महेंद्र सिंह धोनी की जर्सी का नंबर है जिसको वे सीमित प्रारूप में पहनकर खेलते हैं। धोनी टेस्ट मैचों से संन्यास ले चुके हैं ऐसे में नंबर 7 जर्सी अभी यहां खाली हो चुकी है। लेकिन शायद ही कोई भारतीय खिलाड़ी इस जर्सी को पहनकर खेलता हुआ दिखाई दे।
इस बारे में पीटीआई को जानकारी देते हुए एक सीनियर बीसीसीआई अधिकारी ने कहा है- इस बात के बहुत ही कम चांस हैं कि टेस्ट क्रिकेट में धोनी की जर्सी को पहनकर कोई खेलने उतरेगा। टेस्ट में भी खिलाड़ी वही जर्सी पहनकर मैदान में उतरेंगे जो वे वनडे या टी20 में पहनते हैं। लेकिन नंबर 7 जर्सी से लोग धोनी को याद करते हैं।
आपको बता दें सचिन तेंदुलकर की 10 नंबर जर्सी भी उनके साथ अनाधिकृत रूप से रिटायर हो गई थी उसके बाद केवल शार्दुल ठाकुर इसको पहनकर खेलने उतरे और उनको सोशल मीडिया पर इसके लिए काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। जैसे क्रिकेट सचिन के सम्मान में 10 नंबर जर्सी नहीं पहनते हैं ठीक ऐसा ही धोनी के सम्मान में किया जा सकता है। इसका कारण यह है कि धोनी का कद भारतीय क्रिकेट में किसी भी मायने में सचिन से कम नहीं है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
