Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

बॉक्सर सुमित सांगवान समेत भारत के दो ओलपिंक दावेदार डोप टेस्ट में फेल

नई दिल्ली: डोपिंग की चपेट में भारत के एक बॉक्सर और शूटर आ गए हैं। इन दोनों ही खिलाड़ियों से भारत को टोक्यो ओलपिंक में काफी उम्मीदें थी। बॉक्सर सुमित सांगवान के टेस्ट के नतीजे एसिटाज़ोलमाइड के लिए पॉजिटिव पाए गए हैं। इस सकारात्मक परीक्षण का सीधा मतलब बैन होगा क्योंकि ये एक ऐसा पदार्थ है जिसे विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) द्वारा प्रतिबंधित किया गया है।

जबकि शूटर रवि कुमार का भी डोप टेस्ट पॉजिटिव मिला है। इस बात की जानकारी नाडा ने दी। यह मामला इसलिए भी हैरान करता हैं कि डोपिंग में आमतौर पर इंटरनेशनल लेवल पर कंपीट करने वाले भारतीय शूटर और मुक्केबाज नहीं फंसते हैं।

26 वर्षीय मुक्केबाज एक ओलंपियन और 91 किलोग्राम वर्ग में राष्ट्रीय चैंपियन है।

सांगवान ने कथित तौर पर आंखों की चोट के लिए दवा ली जिसमें प्रतिबंधित पदार्थ था। समाचार पत्र के अनुसार, उन्हें सोमवार को राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी द्वारा प्रतिकूल रिपोर्ट की पूरी विशलेषणात्म सूचना दी गई थी। यह अभी तक ज्ञात नहीं है कि वह नाडा के एंटी-डोपिंग डिसिप्लिनरी पैनल में अपील करने के लिए sample B 'सैंपल परीक्षण की चैक करना पसंद करेंगे या नहीं।

डोप टेस्ट में नाकाम रहने वाला एक और हाई-प्रोफाइल भारतीय ओलंपियन शूटर रवि कुमार है। उन्होंने बीटा-ब्लॉकर के लिए पॉजिटिव परीक्षण किया और वे प्रोविजनल रूप से निलंबित है।

यह पहला हाल का वाकया नहीं है जब डोपिंग की चपेट में भारतीय बॉक्सर आए हैं। इससे पहले बॉक्सिंग समुदाय को झटका देने वाली खबर के तहत भारत की शीर्ष महिला मुक्केबाज नीरज डोप टेस्ट में फेल हो गईं थीं जिसके चलते उनको अस्थाई तौर पर निलंबित कर दिया था। नीरज 57 किलोग्राम भार वर्ग में देश का प्रतिनिधित्व करती हैं और उनको लिगांड्रोल और अन्य एनाबालिक स्टेरायड के सेवन का दोषी पाया गया।

नीरज अपनी श्रेणी में देश के टॉप मुक्केबाजों में शामिल हैं। उन्होंने इसी साल बुल्गारिया में स्ट्रांजा मेमोरियल टूर्नामेंट में कांस्य और रूस में एक टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीता था। powered by Rubicon Project नेशनल एंटी-डोपिंग एजेंसी (NADA) ने 24 सितंबर को दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में एक आउट-ऑफ-कॉम्पिटिशन टेस्ट के दौरान नीरज का नमूना एकत्र किया। नतीजों की रिपोर्ट, 3 नवंबर को दी गई जो कतर की एंटी-डोपिंग प्रयोगशाला से प्राप्त किया गया था।

Story first published: Wednesday, December 11, 2019, 10:56 [IST]
Other articles published on Dec 11, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+