Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

VIDEO : सिडनी में धोनी के दीवाने हुए 'क्रेजी फैंस' तो उन्होंने इस अंदाज में जीता दिल

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के फैंस की संख्या पूरी दुनिया में हैं। इसमें केवल क्रिकेटर धोनी के खेल का ही कमाल नहीं है बल्कि मैदान के अंदर और बाहर उनकी विनम्रता के भी लोग दीवाने हो जाते हैं। 37 साल के इस खिलाड़ी के अब तक बतौर खिलाड़ी और कप्तान शानदार रिकॉर्ड हैं। शोहरत की बुलंदियो पर पहुंचकर भी अपनी जड़ों को नहीं भूलने वाले धोनी सिडनी क्रिकेट में जमकर प्रैक्टिस कर रहे हैं। भारत को यहां 12 जनवरी को पहला वन डे मैच खेलना है।

धोनी जैसे ही प्रैक्टिन सेशन के बाद वापस आए तो उनको फैंस ने घेर लिया। धोनी ने भी किसी फैन को निराश ना करते हुए सभी को ऑटोग्राफ दिए। बता दें कि 12 जनवरी को होने वाले मैच से पहले टीम इंडिया मैदान में खूब प्रैक्टिस कर रही है। इससे पहले भारतीय टीम का प्रैक्टिस सेशन बारिश के चलते इंडोर में हुआ था। यहां भी पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने खूब अभ्यास किया था। अभ्यास के बाद धोनी अपनी 87 वर्षीय महिला फैन से मिले थे। इस फैन से धोनी की मुलाकात भी खासी चर्चाओं में रही थी।

भारत 12 जनवरी से सिडनी में तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच खेलेगा। भारतीय टीम के वन डे स्पेशलिस्ट खिलाड़ी इस मैच के लिए नेट पर जमकर पसीना बहा रहे हैं। इन खिलाड़ियों के लिए तुरंत ऑस्ट्रेलियाई माहौल के साथ तालमेल बैठाने की चुनौती है। टीम में फिलहाल सीरीज के लिए जमकर तैयारी चल रही है और महेंद्र सिंह धोनी का नाम इस लिस्ट में सबसे ऊपर है। बता दें कि धोनी की वापसी भारतीय क्रिकेट के एक बड़े थिंक टैक की भी वापसी है। अभ्यास के दौरान भी धोनी टीम के लिए रणनीतियां बनाने में मशगूल नजर आए। धोनी को मौजूदा ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टी 20 टीम में नहीं शामिल किया गया था। लेकिन चयनकर्ताओं ने उन पर भरोसा जताते हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 मैचों के लिए टीम में शामिल किया गया है।

Story first published: Friday, January 11, 2019, 14:05 [IST]
Other articles published on Jan 11, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+