ब्रायन लारा ने कहा- ये 2 भारतीय क्रिकेटर तोड़ सकते हैं मेरे 400 रनों का रिकाॅर्ड
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर ने एडिलेड में पाकिस्तान के खिलाफ हुए एक टेस्ट मैच दाैरान नाबाद 335 रनों की पारी खेली थी। ऑस्ट्रेलिया पारी घोषित ना करता तो वार्नर ब्रायन लारा के 400 रनों का रिकाॅर्ड तोड़ सकते थे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ, जिसका दुख लारा को भी है। लारा का मानना है कि रिकाॅर्ड बनते ही टूटने के लिए। हालांकि वार्नर ने बाद में कहा कि वो लारा का रिकाॅर्ड कभी तोड़ देंगे, लेकिन विंडीज क्रिकेट टीम के इस पूर्व महान क्रिकेटर को लगता है कि ये काम फिलहाल सिर्फ 2 भारतीय क्रिकेटर ही कर सकते हैं। काैन हैं वो क्रिकेटर आइए जानें-

इन 2 क्रिकेटरों का लिया नाम
लारा ने सबसे पहले रोहित शर्मा का नाम लिया। उन्होंने कहा, "रोहित शर्मा जैसा लड़का जिसे आप जानते हैं कि वो एक बड़ा खिलाड़ी है जो टेस्ट को भी टी20 की तरह खेलता है, वो मेरे रिकाॅर्ड को तोड़ सकता है।" लाराने कहा कि अगर उनका एक दिन हो, पिच सही हो जहां वो चलें तो फिर मेरे 400 रनों का रिकाॅर्ड टूट सकता। इसके बाद लारा ने दूसरा नाम युवा बल्लेबाज पृथ्वी शाॅ का लिया। उन्होंने कहा कि शॉ काफी प्रतिभाशाली है और उनके अंदर संभावना नजर आती है। शॉ के आगे अभी काफी करियर बचा है और मुझे लगता है कि वो भी मेरे रिकॉर्ड को तोड़ सकने में सफल रह सकते हैं।

लारा ने खेली थी 2004 में बड़ी पारी
बता दें कि टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी खेलने का विश्व रिकाॅर्ड ब्रायन लारा के नाम दर्ज है। लारा ने 10 अप्रैल 2004 को इंग्लैंड की 'क्लास' लगाते हुए नाबाद 400 रनों की पारी खेली थी। उनकी यह पारी 582 गेंदों में आई जिसमें 43 चाैके व 4 छक्के शामिल रहे। इंग्लैंड टीम उस दाैरान 4 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने के लिए विंडीज दाैरे पर थी। सीरीज के पहले 3 मैच विंडीज टीम हार चुकी थी। अब विंडीज को आखिरी मैच में नाक कटने से बचने की जरूरत थी, जो लारा ने बचाई। एंटिगुआ में हुए इस मैच में विंडीज ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। विंडीज के 2 विकेट महज 98 रनों पर गिर गए थे, कि तभी मैदान पर आए कप्तानी कर रहे लारा।

ड्रा पर समाप्त हुआ था मैच
लारा ने क्रीज पर जमते हुए इंग्लैंड के गेंदबाजों के पसीने छूटा दिए। उन्होंने 778 मिनट तक बल्लेबाजी की और 400 रन पूरे करने के साथ ही 5 विकेट खोकर 751 रनों पर पारी घोषित कर दी। जवाब में इंग्लैंड की पहली पारी 285 पर सिमटी। विंडीज ने फोलोआन देते हुए इंग्लैंड को फिर बुलाया, लेकिन अंग्रेजों ने 5 विकेट पर 422 रन बनाकर मैच ड्रा करवा दिया। यह सीरीज भले ही विंडीज हार गया था लेकिन लारा की पारी हार का दर्द बहुत कम कर दिया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
