ईशा अंबानी के रिसेप्शन में दिखे जहीर खान, क्रुणाल पांड्या समेत खेल जगत के ये सितारे , देखें Pics
नई दिल्ली। भारतीय उद्योगपति मुकेश अंबानी की बेट ईशा अंबानी की 12 दिसंबर को धूमधाम से शादी हुई। इसके बाद बीते शुक्रवार को ईशां अंबानी और आनंद पीरामल का रिसेप्शन रखा गया। इस रिसेप्शन में मेहमानों ने शिरकत की। रिसेप्शन का आयोजन अंबानी परिवार की तरफ से बांद्रा कुर्ला कॉम्पलेक्स के जियो गार्डन में आयोजित किया गया था। वहीं,खबरों की मानें तो पीरामल परिवार की तरफ से रिसेप्शन का आयोजन गुरुवार को किया गया था।
अंबानी परिवार की तरफ से आयोजित इस रिसेप्शन में एआर रहमान और तबला वादक जाकिर हुसैन ने अपनी प्रस्तुति दी। इस दौरान खेल जगत की हस्तियों ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई और आयोजन में चार चांद लगाया। तस्वीरों में देखिए खेल जगत के किन हस्तियों ने शिरकत की।
|
क्रुणाल पांड्या और पंखुड़ी :
हार्दिक पांड्या के भाई और हाल ही में टीम इंडिया में जगह पाने वाले क्रुणाल पांड्या भी अपनी पत्नी के साथ ईशा और आनंद के रिसेप्शन में पहुंचे।
|
दीपा करमाकर:
भारतीय जिम्नास्ट दीपा करमाकर ने भी इस समारोह में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने ट्विटर पर एक तस्वीर भी शेयर की। जिसका कैप्शन उन्होंने लिखा है। बीति रात ईशा अंबानी की रिसेप्शन में।

साक्षी मलिक और सत्यव्रत कादयान:
इस दौरान रेसलर साक्षी मलिक अपने पति सत्यव्रत कादयान के साथ रिसेप्शन में नजर आईं।दोनों इस दौरान बेहद प्यारे लग रहे थे ।

जहीर खान और सागरिका घगटे:
ईशा और आनंद के रिसेप्शन में पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान अपनी पत्नि सागरिका घगटे के साथ नजर आए। इस दौरान जहीर काले कोट में काफी जंच रहे थे और उनकी पत्नी सागरिका घगटे भी काले रंग की साड़ी में काफी सुंदर लग रही थीं।
साइना नेहवाल भी पहुंची:
ईशा के रिसेप्शन में भारतीय बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल भी पहुंची। रिसेप्शन में शिरकत करने से पहले सज संवर के साइना ने इंस्टाग्राम पर फोटो पोस्ट की और लिखा- ईशा केरिसेप्शन के लिए तैयार।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
