ऋषभ पंत के साथ नजर आई ये बाॅलीवुड एक्ट्रेस, पहले पांड्या के साथ हुए थे चर्चे
नई दिल्ली। विकेटकीपर ऋषभ पंत मैदान पर फ्लाॅप नजर आ रहे हैं। विंडीज के खिलाफ निर्णायक मैच में पंत दूसरी ही गेंद पर बिना खाता खोले पवेलियन लाैट गए। उनके ऊपर सवाल तो उठ रहे हैं, लेकिन इस बीच वो एक बाॅलीवुड एक्ट्रेस को डेट करने के चक्कर में चर्चा में आए हैं। खबरों के अनुसार, तीसरे टी20 मैच से पहले पंत एक्ट्रेस उवर्शी राैतेला को डेट करते हुए नजर आए।

पहली बार हुई मुलाकात
स्पॉटबॉय में छपी एक रिपोर्ट की मानें तो उर्वशी देर रात करीब 11 बजे ऋषभ पंत के साथ 10 दिसंबर को डेट पर देखी गईं। ये दोनों जुहू के ईस्टेला में डिनर करते स्पॉट किए गए। अगर ये खबर सच है तो देखना होगा कि यह पहली मुलाकात आगे भी बढ़ती है या नहीं। बता दें कि पंत पहली बार उवर्शी को डेट करते नजर आए हैं। इससे पहले कभी भई दोनों को एकसाथ नहीं देखा गया है।

सोशल मीडिया पर फैली खबर
पंत से नाम जुड़ने वाली खबरों पर उर्वशी रौतेला का क्या रिएक्शन होता है, यह देखना बाकी है। हालांकि इस खबर की पूरी तरह से पुष्टि नहीं है, लेकिन सोशल मीडिया में पंत का नाम उवर्शी के साथ जोड़ दिया गया है। उर्वशी रौतेला हाल ही में मल्टीस्टारर फिल्म 'पागलपंती' में दिखाई दी थीं। फिल्म तो कुछ खास कमाल नहीं कर सकी, लेकिन उर्वशी ने अपने रोल के कारण खूब तारीफें बटोरीं।

पहले पांड्या के साथ हुए थे चर्चे
बता दें कि उवर्शी के कभी हार्दिक पांड्या के साथ चर्चे हुआ करते थे। खबरें यह भी आईं थी कि पांड्या ने उवर्शी को एक पप्पी गिफ्ट किया है, लेकिन बाद में उवर्शी ने खुद साफ किया कि उनका पांड्या के साथ कोई चक्कर नहीं है। वो फिलहाल करियर पर ध्यान दे रही हैं। पांड्या और उर्वशी के बीच अफेयर की खबरें तब उड़ीं जब साल 2018 में दोनों साथ में एक पार्टी में नजर आए थे। हांलाकि अब पांड्या खूबसूरत सर्बियन मॉडल नताशा स्टैनकोविक के साथ अफेयर में हैं। दोनों कई बार एक-दूसरे के साथ नजर भी आ चुके हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
