Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कोहली से निराश दिखे कुंबले, बोले- धोनी के होते हुए यह फैसला लेना सही नहीं है

नई दिल्ली। विश्व कप से पहले भारतीय क्रिकेट टीम को चाैथे नंबर के लिए चिंता सताई जा रही है। टीम में लगातार बदलाब हो रहे हैं और कई बल्लेबाजों का स्थान बदला जा रहा है जिससे पूर्व स्पिनर अनिल कुंबले भी खुश नहीं हैं। आस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी वनडे में भी कोहली ने बल्लेबाजी क्रम में बदलाब किए। चाैथे नंबर पर रिषभ पंत को भेजा तो पांचवें नंबर पर विजय शंकर को। वहीं टीम में चाैथे नंबर के लिए चल रहे ऐसे एक्टपेरिमेंट के बीच कुंबले का मानना है कि महेंद्र सिंह धोनी के होते हुए टीम का बल्लेबाजी क्रम बदलते रहना सही नहीं है। कुंबले का मानना है चौथे नंबर पर विश्व कप में महेंद्र सिंह धोनी बल्लेबाजी के लिए बिल्कुल सही रहेंगे।

कुंबले ने कहा कि अगर आप पिछले कुछ सालों में भारतीय टीम की सफलता पर ध्यान दें तो मुख्य वजह टॉप थ्री बल्लेबाजों का लगातार अच्छा प्रदर्शन करना रहा, यह अभी भी बरकरार है। 50 ओवर के खेल में आप चाहते हैं कि टॉप के तीन बल्लेबाज योगदान करें। लेकिन अगर वो योगदान ना कर पाए तो, इसी वजह से हम मिडिल ऑर्डर पर चर्चा कर रहे हैं। मेरे हिसाब से एम एस धोनी को नंबर चार पर बल्लेबाजी करनी चाहिए। 5, 6, और 7 नंबर ऐसा है, जिसके बारे में सोचना शुरू कर देना चाहिए। यहां पर मुझे लगता है बदलाव और आजमाए जाने की जरूरत है कि मिडिल ऑर्डर में नंबर 4, 5 या 6 पर धोनी के अलावा कौन फिट होगा।

टीम है खिताब जीतने की दावेदार
इसके अलावा कुंबले ने माना कि टीम भले ही आस्ट्रेलिया से वनडे सीरीज 3-2 से हार गई, लेकिन वह अभी भी विश्व कप जीतने की प्रबल दावेदार टीम है। उन्होंने कहा कि इस बार का फॉर्मेट ऐसा है जहां आप सभी टीम के साथ खेलेंगे और रंग में आने के लिए काफी मौके मिलेंगे। साथ ही आपको विश्व कप में सही वक्त पर सर्वश्रेष्ठ देने की जरूरत होगी। इसलिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हालिया सीरीज में क्या हुआ उसको लेकर ज्यादा आंकलन नहीं करने वाला। बता दें कि विश्व कप की शुरूआच 30 मई को होगी जिसका फाइनल मुकाबला 14 जुलाई को होगा।

Story first published: Friday, March 15, 2019, 18:54 [IST]
Other articles published on Mar 15, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+