Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

राशिद खान को बोर्ड से मिला झटका, अब ये खिलाड़ी बना अफगानिस्तान का कप्तान

नई दिल्ली। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने राशिद खान को कप्तानी से हटाते हुए चाैंकाने वाला फैसला लिया है। बोर्ड ने अब एक बार फिर असगर अफगान को क्रिकेट के तीनों फाॅर्मेट का कप्तान बना दिया है। हैरानी वाली बात यह है कि राशिद की कप्तानी में अफगान टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही थी। हाल ही में अफगानिस्तान ने राशिद की कमान में विंडी से 2-1 से टी20 सीरीज जीती थी।

राशिद को अब टीम का उप-कप्तान बनाया गया है। 31 साल के अफगान, जुलाई में राशिद खान की जगह लेंगे। अफगानिस्तान में पिछले कुछ समय से राजनीति चल रही है। बोर्ड ने इंग्लैंड में हुए आईसीसी विश्व कप से पहले असगर को अचानक कप्तानी से हटा दिया था। फिर विश्व कप में बोर्ड ने गुलबदिन नईब को कप्तानी साैंप दी। हालांकि उनकी कप्तानी में अफगानिस्तान एक भी मैच नहीं जीत सकी। साथ ही गुलबदिन के कुछ खराब फैसलों के कारण टीम भी नाराज दिखी।

जब वर्ल्ड कप से पहले गुलबदीन नईब को कप्तानी सौंपी गई थी तो न्यूज रिपोर्ट्स के मुताबिक टीम के खिलाड़ी खुश नहीं थे। इस दौरान बीच वर्ल्ड कप से मोहम्मद शहजाद को टीम से बाहर कर दिया गया था, जिसका कारण उनकी खराब फिटनेस बताई गई थी लेकिन उन्होंने खुद को फिट बताया था। गुलबदिन को कप्तानी से हटाने के बाद राशिद खान को तीनो फाॅर्मेट का कप्तान बनाया गया था, लेकिन अब एक बार फिर असगर को टीम की कमान साैंप दी गई है।

असगर ने 111 वनडे और 66 टी20 मैच खेले हैं। साथ ही उन्होंने 4 टेस्ट मैच भी खेले हैं। उन्होंने वनडे में एक शतक और 12 अर्धशतक ठोके हैं। टी20 में उनके नाम 3 अर्धशतक हैंय़ वहीं टेस्ट में भी उन्होंने तीन अर्धशतक जड़े हैं।

Story first published: Thursday, December 12, 2019, 13:53 [IST]
Other articles published on Dec 12, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+