Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

फाॅफ डु प्लेसिस का जवाब- विलजेन आज नहीं खेलेंगे, वह मेरी बहन के साथ बिस्तर पर लेटे हैं

नई दिल्ली। पार्ल रॉक्स के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने रविवार को मिजंसी सुपर लीग 2019 के मुकाबले में नेल्सन मंडेला बे जायंट्स के खिलाफ टॉस हारने के बाद मजाकिया अंदाज में जवाब दिया। डु प्लेसिस से टाॅस होने के बाद पूछा गया कि हार्डस विलजेन को प्लेइंग इलेवन में शामिल क्यों नहीं किया गया। इस सवाल का जो जवाब दर्शकों को सुनने में मिला वो काफी हास्यापद था।

फाफ डु प्लेसिस ने इसका जवाब देते हुए कहा, "विलजेन आज नहीं खेल रहे हैं क्योंकि वह मेरी बहन के साथ बिस्तर पर लेटे हैं क्योंकि कल उनकी शादी हुई थी"। उनकी ईमानदार टिप्पणी पर मैच प्रेजेंटर भी अपनी हंसी नहीं रोक सके। बता दें कि 35 वर्षीय इस क्रिकेटर की बहन रेमी ने शनिवार को दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर विलजेन के साथ शादी कर ली थी। दोनों ने इसी साल अप्रैल में सगाई की थी।

विलजेन ने अभी तक दक्षिण अफ्रीका के लिए सिर्फ एक टेस्ट मैच खेला है। 30 वर्षीय खिलाड़ी ने साल 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था। आलराउंडर विलजेन फिलहाल टी-20 लीग में अधिकतर दिखते हैं और भारत की घरेलू टी-20 लीग आईपीएल में भी खेलते हैं। उन्हें 2020 के लिए पंजाब की टीम ने अपने साथ रखा है।

विलजेन की अनुपस्थिति के बावजूद पार्ल रॉक्स ने 12 रनों से मैच जीत लिया। डु प्लेसिस ने 19 गेंदों पर 22 रनों की पारी खेली। उनकी टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 168 रन बनाए। जवाब में, नेल्सन मंडेला बे जायंट्स 6 विकेट खोकर 156 रन ही बना सकी, जिससे पार्ल राॅक्स ने 12 रन से मैच जीत लिया।

Story first published: Monday, December 9, 2019, 14:26 [IST]
Other articles published on Dec 9, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+