Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

INDVsAUS : रहाणे के बल्ले पर द्रविड़ ने लिख कर दिया यह 'खास संदेश'

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रोमांचक मुकाबला एडिलेड में हो रहा है। मैच में अब तक चेतेश्वर पुजारा की शानदार शतकीय पारी के अलावा अब तक जिस चीज ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है, वह हैं अंजिक्य रहाणे का बैट। जी हीं आपने सही पढ़ा है! रहाणे का बल्ला फैंस के बीच में चर्चा की वजह बन गया है। आइए आपको बताते हैं कि भारतीय उप कप्तान के इस बल्ले में ऐसा क्या था।

द्रविड़ और रहाणे का साथ

द्रविड़ और रहाणे का साथ

दसअसल इस बल्ले पर एक महान भारतीय हस्ती की छाप थी। यह महान हस्ती और कोई नहीं बल्कि पूर्व भारतीय दिग्गज क्रिकेटर राहुल द्रविड़ हैं। आपको बता दें कि राहुल द्रविड़ और अंजिक्य रहाणे के बीच बहुत अच्छे रिश्ते हैं और दोनों ही खिलाड़ी आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के साथ जुड़े हुए हैं। रहाणे खुद कई बार अपनी बल्लेबाजी तकनीक में सुधार के लिए राहुल द्रविड़ को श्रेय दे चुके हैं।

VIDEO : ऋषभ पंत ने विकेट कीपिंग करते हुए इस ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज को दी 'गाली'

'बेस्ट विशेज, राहुल द्रविड़'।

ऐसे में जब रहाणे एडिलेड में मैदान में उतरे तो उनके बल्ले पर लिखा था- 'बेस्ट विशेज, राहुल द्रविड़'। बल्ले पर द्रविड़ ने खुद अपने हस्ताक्षर किए हुए थे। ऐसे में समझा जा सकता है जब ये रहाणे की बल्लेबाजी के दौरान यह बल्ला कैमरे की नजरों में आया तो लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गया। रहाणे के बल्ले की फोटो आप यहां देख सकते हैं।

पहली पारी में काम नहीं आया 'आशीर्वाद'

पहली पारी में काम नहीं आया 'आशीर्वाद'

हालांकि यह अलग बात रही कि रहाणे के लिए द्रविड़ का यह आशीर्वाद पहली पारी में ज्यादा काम नहीं आया और वे 31 गेंदों में कुल 13 रन बनाकर चलते बने। उनको हेजलवुड की गेंद पर पीटर हैंड्सकॉम्ब ने लपका। आउट होने से पहले रहाणे ने बड़ा खराब शॉट खेला था। वैसे केवल रहाणे ही नहीं, बल्कि इस पारी में पूरा भारतीय शीर्ष क्रम ही धराशाई हो गया। उम्मीद करते हैं कि द्रविड़ की शुभकामनाएं रहाणे के लिए बाकी सीरीज में बहुत काम आएंगी।

Story first published: Saturday, December 8, 2018, 13:43 [IST]
Other articles published on Dec 8, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+