For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

विश्व कप 2019: अफगानिस्तान के 'शरारती गेंदबाज' पर लगा एक साल का बैन

नई दिल्ली: अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज आफताब आलम को विश्व कप 2019 के दौरान नियम-कायदों का उल्लंघन करने के चलते घरेलू और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से एक साल के लिए निलंबित कर दिया गया है। इस दौरान उनका नेशनल कॉन्ट्रेक्ट भी निलंबित रहेगा। यह फैसला अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड की अनुशासन समिति के द्वारा कराई गई जांच के बाद लिया गया है। आपको बता दें कि 27 जुन के दिन आईसीसी ने एक बयान जारी करके बताया था कि आलम को विशेष परिस्थितियों के तहत अफगानिस्तान की विश्व कप टीम से बाहर किया गया है।

बाद यह पता चला कि यह क्रिकेट खिलाड़ी वापस स्वदेश भेज दिया गया है। आफताब आलम पर आरोप है कि उन्होंने साउथैंप्टन में टीम होटल में एक महिला मेहमान के साथ गंभीर स्तर पर छेड़छाड़ की है। जिसके बाद टीम ने उन पर यह कड़ी कार्रवाई की है।

आलम ने अपना अंतिम ODI मैच विश्व कप में 22 जून को खेला था। यह मैच भारत के खिलाफ हुआ था। यह वहीं जगह थी जहां पर यह घटना घटित हुई। इसके बाद आलम को टीम के कोच फिल सिमंस ने दो मैचों के लिए निलंबित कर दिया था। इस निलंबन का कारण उस यह था कि आलम 23 जून के दिन आईसीसी की एंटी करप्शन युनिट के सामने पेश नहीं हुए थे। बाद में पता चला कि आफताब तो लंदन में अपने एक रिश्तेदार के यहां पर हैं और वह दिन के अंत तक ही होटल पहुंचे।

आपको बता दें कि आलम भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले में भी अपने बर्ताव को लेकर चर्चाओं में आ गए थे। वे इस मैच में अपने कुछ दोस्तों के साथ जबरदस्ती घुसने की कोशिश कर रहे थे। बाद में वे खिलाड़ी 'पास' का इस्तेमाल करते हुए स्टेडियम में प्रवेश भी कर गए लेकिन बाद में सुरक्षाकर्मियों ने उनके दोस्तों को वहां से बाहर निकाल दिया था। हालांकि आफताब वहीं बैठे रहे। फिर बाद में किसी तरह से आफताब को भी बाहर निकाला गया।

Story first published: Thursday, July 11, 2019, 16:47 [IST]
Other articles published on Jul 11, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+