Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

भारत ने पांचवां एकदिवसीय भी जीता

कटक, 27 नवंबर: कटक के बाराबती स्टेडियम में बुधवार को खेले गए दिन-रात के एकदिवसीय मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ लगातार पांचवीं जीत दर्ज करते हुए कटक एकदिवसीय जीत लिया। भारत ने इंग्‍लैंड को छह विकेट से हराया।

सात मैचों की सीरीज में भारत ने 5-0 की अजेय बढ़त बना ली है। बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग (91) को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।

सलामी बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और सहवाग के साथ सुरेश रैना और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की अर्धशतकीय पारियों ने भारत को यह जीत दिलायी। भारत ने चार विकेट खोकर 43.4 ओवर में जीत के लिए निर्धारित 271 रनों के लक्ष्य को पूरा करते हुए 273 रन बनाये।

सहवाग ने धुआंधार पारी खेलते हुए 73 गेंदों पर शानदार 91 रन बनाए। तेंदुलकर ने 50 रन बनाये, जबकि युवराज सिंह छह रन पर आउट हो गये। धोनी 50 रन पर आउट हुए, जबकि सुरेश रैना ने नाबाद 53 रन बनाए। रोहित शर्मा आठ रन बनाकर नाबाद रहे।

इससे पहले इंग्‍लैंड टीम ने पचास ओवर में 270 रन बनाये। कप्तान केविन पीटरसन (नाबाद 111) की पारी ने इंग्‍लैंड को मजबूत किया था। इंग्लैंड को मजबूत स्थिति में पहुंचाने में पीटरसन और शाह के अलावा पॉल कोलिंगवुड का भी योगदान रहा। कोलिंगवुड ने 64 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 40 रन बनाए।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+