Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

भारत से मुकाबले से पहले पाक को लगा झटका, मुश्किल होगी राह

नई दिल्ली। 1 जून से शुरू रही क्रिकेट चैंपियंस ट्रॉफी के ठीक पहले पाकिस्‍तान क्रिकेट टीम को करारा झटका लगा है। टीम के अहम बल्‍लेबाज उमर अकमल को टूर्नामेंट से ठीक पहले वापस पाकिस्तान भेज दिया गया है। दो बार फिटनेस टेस्ट में पास ना कर पाने के बाद उन्हें इंग्लैंड से पाकिस्‍तान वापस लौटने को कहा गया।

इंग्लैंड में है पाक टीम
पाकिस्तान की क्रिकेट टीम इस समय इंग्लैंड के बर्मिंघम में कंडीशनिंग कैंप में भाग ले रही है। मुख्य चयनकर्ता इंजमाम उल हक ने बताया है कि उमर के साथ फिटनेस के मुद्दे हैं और इसे हल्‍के में नहीं ले सकते। उनकी जगह चयनकर्ता हैरिस सोहेल या उमर अमीन मे से किसी एक को टीम में जगह दे सकते हैं।

उमर को शॉर्ट फॉर्मेट में पाकिस्‍तान का प्रमुख बल्‍लेबाज माना जाता है। 26 वर्ष के उमर ने 116वनडे और 82 टी-20 मैचों में पाकिस्‍तानी टीम का प्रतिनिधित्‍व किया है। वनडे में 3044 और टी-20 में 1690 रन उनके नाम पर दर्ज हैं। वनडे मैचों उमर दो शतक और 20 अर्धशतक भी जमा चुके हैं।

4 जून को है भारत से मुकाबला
4 जून को पाकिस्तान की टीम का मुकाबला भारत से है। पहले से ही मुश्किल दौर से गुजर रही पाक टीम एक और मुख्य बल्लेबाज के बिना भारत के सामना कैसे कर पाएगी, ये देखना भी दिलचस्प होगा। इंजमाम उल हक भारत के खिलाफ मैच को बहुत अहम बता चुके हैं।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:17 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+