For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

एशेज टेस्ट में की इतनी गलतियां कि विकिपीडिया ने भी अंपायर को 'अंधा' घोषित कर दिया

नई दिल्ली: एशेज सीरीज का पहला टेस्ट इंग्लैंड के लिए बुरे सपने से कम नहीं रहा है। पहले दिन के खेल में ऑस्ट्रेलिया के 8 विकेट केवल 122 रनों पर आउट करने वाली इंग्लिश टीम को 284 रनों की भयावह हार का सामना करना पड़ा है। स्टीव स्मिथ ने दोनों पारियों में शानदार शतक जड़कर अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। उसके बाद नाथन लियोन ने भी दूसरी पारी में 6 विकेट लेकर बाकी का बचा हुआ काम पूरा कर दिया। इन सब बातों के बीच यह टेस्ट जोएल विल्सन की अनोखी अंपायरिंग के लिए भी याद किया जाएगा। त्रिनिदाद एंड टोबैगो के इस अंपायर ने मैच में इतने गलत फैसले दिए कि कुछ समय के लिए उनके विकिपीडिया पेज पर भी उनको 'अंधा' अंपायर बताया जाने लगा।

मैदान पर छाए अलीम दार और विल्सन-

मैदान पर छाए अलीम दार और विल्सन-

एजबेस्टन टेस्ट के पांचवें दिन विल्सन ने दो अंपायरिंग गलतियां की जिसके चलते उनको सोशल मीडिया पर क्रिकेट दिग्गजों के साथ फैंस का भी कोपभाजन बनना पड़ा। सोमवार के दिन उनकी पहली गलती जो रूट के पगबाधा पर आई लेकिन रिव्यू से पता चला कि जेम्स पैटिंसन की गेंद रूट का लेंग स्टंप बहुत अच्छे से छोड़ रही थी। उन्होंने दूसरा गलत फैसला रूट पर ही दिया जब पीटर सिडल की गेंद पर रूट के बैट से एज लेकर पैड पर टकराई लेकिन विल्सन ने पगबाधा करार दे दिया। मजेदार बात यह है कि यह मैदानी अंपायरों की गलतियों की केवल एक झलक थी। पूरे टेस्ट के दौरान विल्सन ने अलीम दार के साथ मिलकर पूरी 15 गलतियां की। इनमें विल्सन के खाते में 10 गलतियां थी।

'जब भी विल्सन आउट दें तुरंत रिव्यू ले लो'

'जब भी विल्सन आउट दें तुरंत रिव्यू ले लो'

विल्सन की अंपायरिंग पर इंग्लिश फैंस तो खार खाए बैठे ही थे अन्य फैंस भी तफरी लेने के लिए आ गए। सबसे पहले उनके विकिपीडिया पेज पर परिचय में उनको अंधा बताया गया जिसको थोड़ी बाद हालांकि ठीक कर लिया गया था। वहीं, ट्विटर पर माइकल वॉन ने कहा कि जब भी विल्सन आपको आउट दें, आप बस रिव्यू ले लो। वहीं एक खेल पत्रकार डेनियल ब्रेटिंग लिखते हैं कि हम बस इसी निष्कर्ष पर पहुंच सकते हैं कि विल्सन ने वह आउट केवल दिया क्योंकि वह थोड़ी बोरियत महसूस कर रहे थे।

अजीबोगरीब एक्शन वाले इस पूर्व गेंदबाज ने किया टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच के लिए आवेदन

उड़ रहा है जमकर मजाक-

उड़ रहा है जमकर मजाक-

एक यूजर तो इस स्थिति को बल्लेबाजों के लिए काफी फायदेमंद बताते हैं। उनका कहना है कि जोएल विल्सन उस स्थिति में एक आदर्श अंपायर हैं जब आपको पूरे दिन बल्लेबाजी करके टेस्ट मैच बचाना हो। कम से कम डेढ़ घंटा DRS लेने में ही बर्बाद हो जाएगा जो बल्लेबाजों के लिए काफी लाभदायक स्थिति है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर रिकी पोंटिंग कह चुके हैं कि एशेज जैसी टॉप सीरीज में आईसीसी को अपने बेस्ट अंपायरों की नियुक्ति करनी चाहिए।

Story first published: Tuesday, August 6, 2019, 17:30 [IST]
Other articles published on Aug 6, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+