For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

बांग्लादेशी क्रिकेटरों ने समाप्त की अपनी हड़ताल, पहले की तरह ही जारी रहेगा भारत दौरा

नई दिल्ली: बांग्लादेश के क्रिकेटरों ने बुधवार को अपनी हड़ताल समाप्त कर दी है। खिलाड़ियों ने बताया कि अधिकारियों ने उनकी अधिकतर मांगों को मान लिया है जिसमें घरेलू प्रथम श्रेणी के खिलाड़ियों के लिए वेतन वृद्धि भी शामिल है। टेस्ट और टी-20 के कप्तान शाकिब अल हसन ने कहा- 'बातचीत सफल रही'। शाकिब ने ही सोमवार को शुरू हुए इस विरोध प्रदर्शन में अहम भूमिका निभाई थी।

"बीसीबी (बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड) के अध्यक्ष और निदेशक ने हमारी मांग को सुना और उन्होंने हमें आश्वासन दिया कि वे उन्हें जल्द से जल्द पूरा करेंगे।" शाकिब ने कहा।

यह निर्णय बीसीबी के लिए बड़ी राहत के रूप में आया, क्योंकि हड़ताल बांग्लादेश ऐसे समय शुरू हुई थी जब बांग्लादेश टीम को भारत का आकर्षक दौरा करना है। भारत में बांग्लादेश अगले महीने की शुरुआत में तीन टी 20 और दो टेस्ट मैच खेलेगा।

शाकिब ने कहा, "उनके (बीसीबी के) आश्वासन के आधार पर हमारे प्रथम श्रेणी के खिलाड़ी शनिवार से खेलना शुरू करेंगे और हमारी राष्ट्रीय टीम के खिलाड़ी 25 अक्टूबर से शिविर (भारत दौरे के लिए) में शामिल होंगे।"

बीसीबी के अध्यक्ष नजमुल हसन ने कहा कि वे खिलाड़ियों की अधिकांश मांगों को पूरा करेंगे। हसन ने कहा, "दो मांगों के अलावा, हमने सभी नौ मांगों को स्वीकार कर लिया है।"

सुप्रीम कोर्ट के वकील मुस्तफिजुर रहमान खान ने पहले एक समाचार सम्मेलन में बांग्लादेशी क्रिकेटरों की मांगों की एक सूची पढ़ी, जिसमें महिला खिलाड़ियों के लिए "व्यवहार्य" वेतन भी शामिल था।

रहमान ने ऑस्ट्रेलिया के उदाहरण का हवाला देते हुए कहा, "पेशेवर क्रिकेटरों को बीसीबी के राजस्व का उचित हिस्सा दिया जाना चाहिए, जो कि आखिरकार, पेशेवर क्रिकेटरों के प्रदर्शन से संभव हो जाता है।"

बांग्लादेश के राष्ट्रीय और प्रथम श्रेणी के खिलाड़ियों ने बेहतर वेतन और लाभ के लिए हड़ताल करने की घोषणा की, जिससे भारत दौरा भी खटाई में पड़ने के आसान पैदा हो गए थे।

दुनिया के बेहतरीन ऑलराउंडरों में से एक शाकिब ने सभी स्टार खिलाड़ियों के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के साथ विरोध का नेतृत्व किया।

यह हड़ताल खिलाड़ियों की ओर से बढ़ती आलोचना के बाद है कि देश का सबसे अमीर खेल संगठन होने के बाद भी बीसीबी अपना धन खिलाड़ियों के साथ साझा नहीं कर रही है।

लेकिन हड़ताल के बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया में, बीसीबी के अध्यक्ष एल हसन ने इसे हड़ताल नहीं बल्कि एक "साजिश" करार दिया था जिसका किसी तरह के भुगतान से कोई संबंध नहीं था।

फेडरेशन ऑफ इंटरनेशनल क्रिकेटर्स एसोसिएशन ने खिलाड़ियों की प्रशंसा की है जिन्होंने उचित परिस्थितियों को सुरक्षित करने के लिए एक साथ खड़े रहने का फैसला लिया। बॉडी के कार्यकारी अध्यक्ष टोनी आयरिश ने मंगलवार को एक बयान में इस बात की जानकारी दी।

Story first published: Thursday, October 24, 2019, 6:49 [IST]
Other articles published on Oct 24, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+