आईपीएल : डेयर डेविल्स के 6 विकेट गिरे (लीड-3)
दिल्ली की ओर से पॉल कोलिंगवुड 20 और अमित मिश्रा शून्य रन बनाकर खेल रहे हैं।
दिल्ली की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पहले सात ओवर के खेल में 39 रन के कुल योग पर उसके चार विकेट गिर गए। दिल्ली का पहला विकेट वार्नर (5) के रूप में दूसरे ओवर में गिरा। वीरेंद्र सहवाग तीसरे ओवर में आठ रन बनाकर आउट हुए। दिलशान चौथे ओवर में 11 रन, गौतम गंभीर सातवें ओवर में 4 रन बनाकर आउट हुए।
मिथुन मन्हास 12वें ओवर में 22 गेंदों में दो चौके की मदद से 23 रन बनाकर आउट हुए। दिनेश कार्तिक 13वें ओवर में एक रन बनाकर आउट हुए।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए डेक्कन चार्जर्स ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 145 रन बनाए। डेक्कन की ओर से एंड्रयू सायमंड्स ने 54 और मोनीष मिश्रा ने 25 रनों की पारी खेली। एंड्रयू सायमंड्स ने 30 गेंदों में तीन चौके और पांच छक्के लगाए।
डेक्कन का पहला विकेट एडम गिलक्रिस्ट के रूप में दूसरे ओवर में गिरा। वह 10 रन बनाकर पेवेलियन लौटे। टी. सुमन पांचवें ओवर में पांच रन बनाकर आउट हो गए। उस समय टीम का कुल योग 32 रन था।
डेक्कन का तीसरा विकेट 47 के कुल योग पर रोहित शर्मा का गिरा। वह 11 रन बनाकर आउट हुए। नौवें ओवर में मोनीष मिश्रा 25 रन बनाकर रन आउट हो गए। उन्होंने 19 गेंदों में दो चौके और एक छक्का लगाया।
मिचेल मार्श 13, चामिंडा वास तीन, राहुल शर्मा 14 और सुमंथ ने नाबाद सात रन बनाए।
दोनों टीमों का यह 14वां और अंतिम लीग मुकाबला है। डेयर डेविल्स की टीम ने सात मुकाबले जीते हैं जबकि छह में उसकी हार हुई है। उसके कुल 14 अंक हैं और वह आठ टीमों की तालिका में चौथे तीसरे स्थान पर है।
दूसरी ओर डेक्कन की टीम ने भी सात मैचों में जीत हासिल की है। छह मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। इस तरह उसके खाते में भी 14 अंक हैं लेकिन नेट रन रेट के मामले में पीछे होने के कारण वह तालिका में पांचवें स्थान पर है।
दोनों टीमें सेमीफाइनल की दौड़ में बनी हुई हैं। आंकड़े बिल्कुल साफ हैं। जीत की सूरत में किसी एक टीम का सेमीफाइनल में पहुंचना तय हो जाएगा जबकि रोमांच से भरपूर आईपीएल-3 से एक का पत्ता कट जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications