Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

नए विवाद में फंसे टाइगर वुड्स

वेबसाइट 'द सन डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक एक पोर्न स्टार डेवोन जेम्स ने दावा किया है कि उसके वुड्स के साथ ढाई वर्ष तक संबंध रहे हैं।

जेम्स के मुताबिक इस दौरान वुड्स ने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। जेम्स का कहना है कि वुड्स ने उसके साथ-साथ उसकी एक परिचिता के साथ भी संबंध बनाए हैं।

जेम्स ने कहा कि वुड्स के साथ उसकी मुलाकात एक पार्टी के दौरान हुई थी। उसने कहा कि उसने इस संबंध का खुलासा पहले नहीं किया था क्योंकि वह वुड्स के विवाहेत्तर संबंधों में फंसने के कारण दुखी थी।

जेम्स ने वुड्स के साथ अपने प्रेम संबंधों का सबूत पेश करने का दावा किया है। उसका कहना है कि वुड्स के साथ उसके संबंध 2006 से 2008 के बीच रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि 26 नवंबर 2009 को फ्लोरिडा में हुई कार दुर्घटना के बाद लगभग 19 महिलाओं ने वुड्स के साथ अवैध संबंधों का दावा किया था। इससे उनकी निजी और पेशेवर जिंदगी में भूचाल आया गया था। पत्नी एलिन ने उन्हें छोड़ दिया था जबकि कई प्रमुख प्रायोजकों ने उनके साथ करार खत्म कर दिए थे।

हताश वुड्स ने गोल्फ से अनिश्चितकाल के लिए संन्यास ले लिया था लेकिन सार्वजनिक माफीनामे के बाद उन्होंने फिर से गोल्फ में वापसी की घोषणा की। एलिन भी उनके पास लौट आई हैं और कई प्रमुख प्रायोजकों ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताया है। विश्व के सर्वोच्च वरीयता प्राप्त गोल्फ खिलाड़ी वुड्स अगले महीने कोर्स पर वापसी कर रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:33 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+