नई दिल्ली। भारतीय टीम के युवा विकेटकीपर ऋषभ पंत ने एडिलेड टेस्ट में एक मैच में सबसे ज्यादा कैच लेने का विश्व रिकॉर्ड के बराबरी की थी। ऐसा करते ही उन्होंने भारतीय दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी के पुराने रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया था। उन्होंने इस मैच में कुल 11 कैच पकड़े। इस तरह से वे एक मैच में सबसे ज्यादा कैच लपकने वाले विकेटकीपरों की लिस्ट में शामिल हो गए। इससे पहले इंग्लैंड के जैक रसेल (1995) और दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स (2013) ने एक मैच में 11 कैच ले रखे हैं।
पंत से पहले भारत के लिए महेन्द्र सिंह धोनी और साहा ने एक टेस्ट में 10 विकेट ले रखे थे। इस तरह से पंत अपने छोटे से करियर में ही बड़े दिग्गजों के रिकॉर्ड छूने और उनकी बराबरी करने वाले विकेटकीपर बने। इस दौरान पंत ने महेन्द्र सिंह धोनी के बारे में करते हुए कहा, 'धोनी देश के हीरो हैं। मैनें एक इंसान और एक खिलाड़ी के तौर पर उनसे काफी कुछ सीखा है। जब वे मेरे आस पास होते हैं तब मैं कही अधिक आत्मविश्वास महसूस करता हूं। जब भी मुझे कोई दिक्कत होती है तो धोनी से कहता हूं और वे तुरंत उसका समाधान कर देते हैं।'
पंत ने कहा कि धोनी ने उनको दबाव को हालातों में धैर्य रखना सीखाया है। आप अपने का शांत रखिए और 100 प्रतिशत देने की कोशिश कीजिए। इसके अलावा पंत ने कहा की उन्होंने रिकॉर्ड बनाने के बारे में नहीं सोचा था लेकिन कुछ कैच लेकर अच्छा लग रहा है।