For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

विराट कोहली ने बताया कोरोना वायरस से बचने का तरीका, किया ये ट्वीट

नई दिल्ली। माैजूदा समय दुनियाभर में कोरोना वायरस का कहर देखने को मिल रहा है। यह ऐसी संक्रमण बीमारी है जो इंसान को अपनी चपेट में लेकर कमजोर कर देती है। भारत में अभी तक 83 मामले आ चुके हैं जिसमें 2 की जान जा चुकी है। कोरोना वायरस के कारण ना सिर्फ लोगों का घर से भीड़ वाले बाजार में निकलना मुश्किल हुआ बल्कि खेल जगत पर भी इसका असर पड़ा। साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज के आखिरी दो मैच रद्द कर दिए गए। इसके बाद भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने भी कोरोना वायरस के घातक परिणाम सामने आने के बाद ट्वीट करते हुए लोगों को इससे बचने का तरीका बताया।

किया ट्वीट

किया ट्वीट

कोहली ने कोरोना वायरस का मजबूती के साथ सामना करने की बात कही है। कोहली ने सीरीज रद्द होने के बाद ट्वीट कर कहा, ''हम सावधानी रखकर कोरोना वायरस के खिलाफ मजबूती से लड़ाई लड़ सकते हैं। ईलाज से बेहतर सावधानी ही है। आप सभी अपना ख्याल रखें।''

आईपीएल पर भी संकट

आईपीएल पर भी संकट

खेल मंत्रालय ने भी कोरोना वायरस से बचने के लिए मैचों को लेकर सख्त निर्देश दिए थे। इन्हीं के आधार पर अब बीसीसीआई तय तारीख की बजाय 15 अप्रैल को आईपीएल करवाने के लिए मजबूर हुआ है। ऐसे आईपीएल 29 मार्च को शुरू होना था। खबर ये भी है कि अगर 20 अप्रैल से पहले टूर्नामेंट शुरू नहीं होता तो इसे रद्द करना पड़ेगा।

कोरोना वायरस को लेकर सरकार हुई सख्त

कोरोना वायरस को लेकर सरकार हुई सख्त

बता दें कि कोरोना वायरस को लेकर सरकार सख्त हो चुकी है। चीन में अब तक 80,000 से भी ज्यादा लोग कोरोना वायरस का शिकार हो चुके हैं जिनमें से 3,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। दुनिया भर में अब तक कोरोना वायरस के 118,000 से अधिक मामलों की पुष्टि हुई है और 4,291 लोगों की मौत हुई है। वहीं भारत में इसके 83 मामले सामने आए हैं।

Story first published: Saturday, March 14, 2020, 13:16 [IST]
Other articles published on Mar 14, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+