INDvsAUS: कोहली के हाथों में है अब वीरेंद्र सहवाग की 'इज्जत', बोले- मरवा मत देना यार!
नई दिल्ली। भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो मैचों की टी-20 सीरीज में क्लीन स्वीप हार का सामना कर चुकी है। भारत की इस हार से जहां क्रिकेट फैंस निराश हैं तो वहीं वीरेंद्र सहवाग की भी फजीहत हो रही है। जी हां, सहवाग की फजीहत और भारत के हार के बीच एक कनेक्शन जुड़ा हुआ है जो हम आपको यहां पर बताने वाले हैं। सहवाग ने दरअसल ऑस्ट्रेलिया के घरेलू दौरे से पहले ही एक विज्ञापन शूट किया था।

सहवाग को भारी पड़ी बेबीसिटिंग-
इस विज्ञापन में सहवाग कंगारूओं को चिढ़ाते हुए खूब मस्ती करते नजर आ रहे थे। वीडियो में सहवाग छोटे बच्चों की कंगारू टीम के साथ खेल रहे थे और उनको कह रहे थे कि हम आपकी बेबीसिटिंग करेंगे। सभी आ जाओ। सहवाग दरअसल इन छोटे बच्चों को बहाने कंगारू टीम पर निशाना साध रहे थे कि आप हमारे लिए इन बच्चों सरीखी टीम ही हो और हम आसानी से आपको हराने वाले हैं। सहवाग की यह बात तब सबको काफी पसंद आई थी क्योंकि इससे पहले भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को उसकी ही जमीन पर टेस्ट और वनडे सीरीज में हराया था जबकि टी-20 सीरीज बराबरी पर छूटी थी।
|
'मरवा मत देना यार'
अब भारतीय टीम कंगारूओं से दो मैचों की टी-20 सीरीज बुरी तरह से हार चुकी है। ऐसे में सहवाग की फजीहत होने लगी है कि 'बच्चों' ने घर के शेरों को कैसे मात दे दी। ऐसे में सहवाग के इस विज्ञापन की दूसरी किस्त भी आ गई है। उम्मीद के अनुसार सहवाग की इस बार बोलती बंद है और वे किसी के साथ फोन पर बात करते हुए नजर आ रहे हैं। सहवाग ने यहां परेशान होकर किसी से कह रहे हैं- 'हैलो, भाई क्या कर रहे हो तुम लोग यार? मैंने इतने ऐड में बोल दिया कि हम लोग बेबीसिटिंग करेंगे। और तुम, भाई देख लो, मरवा मत देना यार।'
ICC T20I Rankings: केएल राहुल टॉप 10 में अकेले भारतीय, कोहली और धोनी को भी फायदा

दांव पर लगी सहवाग की 'इज्जत'-
इससे पहले सहवाग ने जो ऐड शूट किया था उसको आप यहां पर देख सकते हैं। सहवाग का यह अंदाज तब जहां भारतीय क्रिकेट फैंस को खासा गुदगुदाता हुआ नजर आया था तो वहीं कई कंगारू दिग्गज इससे काफी चिढ़ गए थे। कई लोगों ने अपनी राय जाहिर की थी उनमें से पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ओपनर मैथ्यू हेडन सबसे मुखर थे। हेडन ने सहवाग का यह चैलेंज स्वीकार करते हुए कहा था कि 24 फरवरी को सब पता लग जाएगा। वैसे आपको बता दें कि हेडन भी इस सीरीज के कमेंटेटर वर्ग का एक हिस्सा थे और बातचीत का यह चुटीला अंदाज मौजूदा ऑस्ट्रेलिया दौरे को दिलचस्प बनाने के लिए इस्तेमाल हो सकता है। लेकिन फिलहाल इतना तो तय है कि अगर भारतीय टीम को सहवाग की इज्जत बचानी है तो उनको वनडे सीरीज में अब जीत दर्ज करनी होगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
