उम्र को महज एक नंबर मानने वाले नेहरा अगले महीने लेंगे अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास?
नई दिल्ली। उम्र को सिर्फ एक नंबर बताकर 38 साल की उम्र में भी टीम इंडिया के भरोसेमंद बने हुए तेज गेंदबाज आशीष नेहरा के बारे में एक बड़ी खबर आ रही है कि वो अगले महीने अपने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज़ में शामिल हुए नेहरा के बारे में अहमदाबाद मिरर अखबार ने लिखा है कि वो अगले महीने संन्यास का ऐलान कर सकते हैं।
अपने करियर पर विराम लगाएगें
अखबार ने तो ये तक छापा है कि अगले महीने कई भारतीय क्रिकेटर इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह सकते हैं, हालांकि उसने नेहरा को छोड़कर और किसी का नाम नहीं छापा है। पेपर के मुताबिक आशीष अगले महीने दिल्ली में होने वाले मुकाबले के साथ अपने करियर पर विराम लगाएगें।
3 वनडे और 3 टी20 मुकाबले
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी टी20 सीरीज़ के बाद टीम इंडिया न्यूज़ीलैंड के साथ 3 वनडे और 3 टी20 मुकाबले खेलेगी। जिसका टी20 मैच 1 नवंबर को दिल्ली के फिरोज़शाह कोटला मैदान पर खेला जाएगा, जो कि नेहरा का होम ग्राउंड भी है। अगर पेपर की बात सही है तो नेहरा के 19 साल के क्रिकेट करियर की समाप्ति होगी। नेहरा ने साल 1999 में अपना टेस्ट डेब्यू किया था. जिसके बाद से अब तक नेहरा 17 टेस्ट, 120 वनडे और 26 टी20 मुकाबले खेल चुके हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
