मेलबर्न। क्रिकेट में मैच फिक्सिंग के काले साये के बाद अब इसकी कालिख टेनिस में भी पहुंच गयी है। एक रिपोर्ट की मानें तो ग्रैंडस्लैम ऑस्ट्रेलियाई ओपन में बड़े पैमाने पर फिक्सिंग का मामला सामने आया है। बीबीसी और बजफीड ने एक रिपोर्ट में इस बात का दावा किया है कि दुनिया के शीर्ष 50 खिलाड़ियों में से 16 खिलाड़ी सट्टेबाजी गिरोह के संपर्क में हैं और वह इसमें लिप्त है।
जिन खिलाड़ियों पर आरोप हैं उनमें ग्रैंडस्लैम चैंपियन भी शामिल हैं। आरोप है कि विम्बलडन के तीन मैच फिक्सिंग के साये में है। जिन आठ खिलाड़ियों पर संदेह है वह मौजूदा समय में ऑस्ट्रेलियाई ओपन भी खेल रहे हैं। तीन मैच फिक्स थे और संदेह के घेरे में रहे आठ खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया ओपन भी खेल रहे हैं। यह खुलासा कए मेल के जरिए हुआ है जिसमें गोपनीय फाइले सामने आयी हैं। इन फाइलों में इस बात का जिक्र किया गया है कि इन 16 खिलाड़ियों पर प्रतिबंध नहीं लगाया गया है।
वहीं फिक्सिंग की खबरों के बीच एसोसिएशन ऑफ टेनिस प्रोफेशनल्स के प्रमुख क्रिस कारमोडे ने कहा कि यह इस बात का खुलासा ऐसे समय हुआ है जब ऑस्ट्रेलियाई ओपन चल रहा है। हालांकि उन्होंने किसी भी खिलाड़ी या फिक्सिंग को दबाने के मामले से इनकार किया है। आरोप है कि खिलाड़ियों को ज्यादातर उनके होटले के कमरे में संपर्क किया गया और उन्हें पचास हजार डॉलर की राशि फिक्सिंग के लिए दी गयी।