डेविड गॉवर के बाद स्मिथ ने भी कहा- गांगुली को बनना चाहिए ICC का अध्यक्ष

नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर ग्रीम स्मिथ ने गुरुवार को पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली की प्रशंसा की। स्मिथ चाहते हैं कि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) का अगला अध्यक्ष साैरव गांगुली को बनाया जाए। स्मिथ के अनुसार, वर्तमान बीसीसीआई अध्यक्ष गांगुली खेल का नेतृत्व करने के लिए सही व्यक्ति हैं, जब पूरी दुनिया कोरोना वायरस संकट से जूझ रही है। स्मिथ का मानना है कि कोरोना वायरस महामारी के थमने के बाद खेल को किसी मजबूत नेतृत्व की आवश्यकता होगी। इसलिए, गांगुली, उनके नेतृत्व की साख और आधुनिक खेल की निकटता के कारण, भूमिका के लिए एक आदर्श विकल्प होंगे।

इस पूर्व कप्तान ने कहा, 'यह बहुत जरूरी है कि कोई सही व्यक्ति ही आईसीसी का मुखिया बने। कोविड के बाद क्रिकेट को मजबूत नेतृत्व की जरूरत होगी और ऐसे में यहां कोई ऐसा व्यक्ति होना चाहिए, जो आधुनिक खेल के करीब हो, जिसके नेतृत्व से खेल को सही दिशा मिल सके।' स्टीव स्मिथ से पहले इंग्लैंड के पूर्व कप्तान डेविड गॉवर ने भी सौरभ गांगुली को ही आईसीसी के अगले चेयरमैन के रूप में अपनी पसंद बताया था।

गॉवर ने कहा था कि गांगुली के पास आईसीसी का नेतृत्व करने के लिए जरूरी 'राजनीतिक कौशल' है। उन्होंने भारतीय क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में खुद को पहले ही साबित कर दिया है, जो 'बहुत कठिन काम' है। फिलहाल आईसीसी के मौजूदा चैयरमैन शाशांक मनोहर हैं, जो भारत से ही हैं। उन्होंने दिसंबर में कहा था कि मई में जब उनका कार्यकाल समाप्त होगा, तो वह दोबारा चुनाव नहीं लड़ेंगे। इस टेलिकॉन्फ्रेंस में ग्रीम स्मिथ के अलावा क्रिकेट साउथ अफ्रीका के अंतरिम मुख्य चयनकर्ता जैक्स फाउल भी थे। फाउल और स्मिथ ने इस टेलिकॉन्फ्रेंस में यह भी उम्मीद जताई कि साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड को उम्मीद है कि भारत अगस्त के अंत में तीन टी20 मैचों की सीरीज के लिए यहां का दौरा करेगा।

Story first published: Thursday, May 21, 2020, 20:23 [IST]
Other articles published on May 21, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+