For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'335 दिन'- हार के बाद जिमी नीशम ने शुरू किया अगले टी-20 वर्ल्ड कप का काउंटडाउन

नई दिल्लीः न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर एक जेम्स नीशम पर सबकी नजरें थी क्योंकि उन्होंने सेमीफाइनल में बड़ी ही खामोशी के साथ जीत का जश्न मनाया था। सच तो यह है कि उन्होंने कोई जश्न ही नहीं मनाया था लेकिन लोग उनकी चुप्पी को भी नीशम का नया अंदाज मान रहे थे। जब सोशल मीडिया पर उत्सुकता बढ़ी कि नीशम सेमीफाइनल में कीवियों की जीत के बाद भी कुर्सी से क्यों नहीं हिले तो उन्होंने खुद ट्विटर पर क्लियर किया था कि अभी काम पूरा नहीं हुआ है। बाद में नीशम ने कहा था कि वे आधी दुनिया का रास्ता पार करके केवल सेमीफाइनल जीतने के लिए नहीं आए हैं।

लेकिन न्यूजीलैंड फाइनल में हार गया है। नीशम ने 2019 में मायूस करने वाली हार का सामना किया था अब कंगारूओं ने उनको एकतरफा तरीके से धो दिया। इस निर्मम हार के बाद नीशम विचलित नहीं है और अगले वर्ल्ड कप का काउंटडाउन शुरू कर चुके हैं।

यह तो सबको पता ही है कि अगले साल भी टी20 वर्ल्ड कप है क्योंकि पिछले साल कोरोना के चलते वह टूर्नामेंट नहीं हो पाया था। यह कप ऑस्ट्रेलिया में होगा। इसके लिए नीशम ने ट्वीट किया है- 335 दिन

नीशम ने बताया है कि अगला विश्व कप शुरू होने में इतने ही दिन बचे हैं और न्यूजीलैंड एक बार फिर से वर्ल्ड कप को जीतने के लिए जोर लगाएगा। यानी ऑस्ट्रलिया के पास खुद को टी20 चैम्पियन बताने के 11 महीने ही बचे हैं। क्रिकेट फैंस के लिए तो यह एक अच्छी बात है लेकिन अगला विश्व कप ऑस्ट्रेलिया में होने जा रहा है और न्यूजीलैंड के सामने फिर कंगारू आ गए तो एक बार फिर कीवियों के पसीने छूटने तय हैं। अपनी धरती पर कंगारू ज्यादा खतरनाक होंगे। लेकिन यहां नीशम का जज्बा तारीफ के लायक है। वे सोशल मीडिया पर इस तरीके के मैसेज के लिए मशहूर हैं।

न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने भी हार के बाद साफ किया है कि दिल में दर्द तो हुआ ही है। एक बार (लगातार तीसरी बार) वर्ल्ड कप फाइनल में जाकर मायूस होना पड़ा। दो बार तो उनको ऑस्ट्रलिया ने ही हराया है। न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड के खिलाफ 2019 में मिली हार का हिसाब से इस बार सेमीफाइनल में अंग्रेजों को पीटकर चुका दिया था लेकिन ऑस्ट्रलिया के सामने वे ट्रांस-तस्मान प्रतिद्वंदता रखने के बावजूद पस्त हो जाते हैं।

Story first published: Monday, November 15, 2021, 14:10 [IST]
Other articles published on Nov 15, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+