नई दिल्ली। बुधवार को बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुए चेन्नई सुपरकिंग और आरसीबी के बीच रोमांचक मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग ने शानदार जीत दर्ज की। हालांकि आरसीबी ने चेन्नई के सामने 206 रन का एक बड़ा लक्ष्य जरूर दिया था लेकिन इसके बावजूद महेंद्र सिंह धोनी और अंबाती रायडू के तूफानी बल्लेबाजी को रोकने में आरसीबी के गेंदबाज सफल नहीं रहे और चेन्नई ने एक शानदार जीत दर्ज की । विराट कोहली को इस मुकाबले में हार के साथ- साथ एक और बड़ा झटका लगा है।आरसीबी के कप्तान विराट कोहली को धीमी गति से ओवर डलवाने के कारण उनपर 12 लाख का जुर्माना लगाया है।
आईपीएल ने अपनी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से यह जानकारी दी की आईपीएल 11 में आरसीबी टीम की यह पहली गलती है जो आईपीएल के आचार संहिता के खिलाफ पाई गई है। बता दें कि कि अब तक केवल दो ही मैच ऐसे हुए हैं जिनमें समयसीमा के भीतर मैच खत्म हुआ हो गौरतलब है कि निर्धारित 200 मिनट के बाद 18.67 मिनट का समय और दिया जाता है लेकिन आरसीबी की टीम ने इस समयसीमा से भी ज्यादा समय लिया जिससे उनपर यह जुर्माना लगाया गया है।
सोमवार को आरसीबी और चेन्नई सुपरकिंग के बीच हुए रोमांचक मुकाबले में चेन्नई के अंबाती रायडू के शानदार 82 और धोनी के नाबाद 70 रन की आतिशी पारी की बदौलत आरसीबी यह मुकाबला भी हार गया था। ऐसे में विराट को इस मैच में यह दोहरा झटका लगा है।