नई दिल्ली। आईपीएल के इस सीजन में रोज एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिलता है। कभी किसी की धारदार गेंदबाजी दिल को छू जाती है तो कभी किसी की धुआंधार बल्लेबाजी। इन दिनों सोशल मीडिया पर ऐसे ही एक रोमांचक मुकाबले की धूम मची है, दरअसल आरसीबी औऱ चेन्नई के बीच हुए रोमांचक मुकाबले की चर्चा थमने का नाम ही नहीं ले रही है। चेन्नई की आरसीबी पर शानदार जीत के बाद से ही लोग इस मैच को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा थमने का नाम ही नहीं ले रही है। इस मुकाबले में मिली हार के बाद आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने एक वीडियो ट्वीट किया था जिसके बाद लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया।
दरअसल मैच के बाद विराट कोहली ने सड़क सुरक्षा को लेकर एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा कि आप मुझसे वादा करें की आप सड़क पर खतरा नहीं बनेंगे । विराट ने अपने इस वीडियो में बताया की नशे की हालत में गाड़ी चलाने के कारण भारत में हर दिन करीब 19 लोगों की मौत हो जाती है। उन्होंने कहा की आज हम लोग शपथ लें कि हम लोग नशे की हालत में कभी गाड़ी नहीं चलाएंगे। विराट ने कहा की मैं चाहता हूं कि हर कोई इस मुहिम में मेरे साथ आए और नशे में गाड़ी न चलाने कीशपथ ले। इस वीडियो के सामने आते ही लोगों ने उनकी इस पोस्ट को साझा करते हुए उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक ने लिखा की प्यारे कोहली अगले साल होने वाले आईपीएल में इसका ध्यान देना की तुम आरसीबी की टीम से न खेलना। एक ने पोस्ट किया की भाई तुम कप्तानी छोड़ दो। इस तरह के पोस्ट के माध्यम से लोग कोहली को जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
#RoadSafetyWeek, join me in taking a pledge to not be a danger on the road. @nitin_gadkari @MORTHIndia @Uber_India pic.twitter.com/AmIHcL9EKT
— Virat Kohli (@imVkohli) April 26, 2018
गौरतलब हो की 25 अप्रैल को हुए आरसीबी और चेन्नई सुपरकिंग के बीच शानदार मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने चेन्नई को 206 रन का एक बड़ा लक्ष्य दिया था। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की टीम ने 5 विकेट से आरसीबी को मैच हरा दिया था। इस मैच में धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए महेंद्र सिंह धोनी ने 34 गेंदों में नाबाद 70 रन बनाए थे और वहीं अंबाती रायडू ने भी शानदार 82 रन बनाए थे। माही ने अपनी टीम को छक्का मारकर मैच जिताया था।