
केएल राहुल वायरल
आपको बता दें कि केएल राहुल वायरल फीवर के कारण प्लेइंग इलेवन में नहीं खेल पाए थे। अब वह फिट हैं और गुरुवार से शुरू होने वाले कोलंबो टेस्ट में खेल सकते हैं।
|
ओपनर चुनने की चुनौती
हालांकि विराट कोहली के सामने निश्चित तौर पर ओपनर चुनने की चुनौती होगी, क्योंकि गॉल टेस्ट में शिखर धवन ने शानदार 190 रन बनाए थे। वहीं दूसरी पारी में अभिनव मुकुंद ने भी अच्छी बल्लेबाजी की है, ऐसे में दोनों में किसी को हटाना कोहली के लिए आसान नहीं होगा।
|
श्रीलंका को चौथे दिन ही 304 रनों से हरा दिया
मालूम हो कि टीम इंडिया ने शनिवार को गॉल अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मैच में श्रीलंका को चौथे दिन ही 304 रनों से हरा दिया है। भारत ने मेजबान टीम के सामने चौथी पारी में 550 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था, जिसे श्रीलंका की टीम हासिल नहीं कर पाई और चौथे दिन 245 रनों पर ढेर हो गई।

मेजबान टीम के सारे हौसलों पर पानी फेर दिया
भारत की ओर से शिखर धवन (190), चेतेश्वर पुजारा (153), अजिंक्य रहाणे (57), हार्दिक पांड्या (50) की बेहतरीन पारियों ने मेजबान टीम के सारे हौसलों पर पानी फेर दिया और इनसभी खिलाड़ियों के शानदार खेल के कारण ही भारत ने अपनी पहली पारी में 600 रन बनाए थे, जिसके जवाब में श्रीलंका की पहली पारी 291 रनों पर सिमट गई थी।
|
श्रीलंका भारत के आगे टिक नहीं पाया
इसके बाद भारतीय टीम ने मैच के चौथे दिन शनिवार को पहले सत्र में अपनी दूसरी पारी 240 के स्कोर पर घोषित करते हुए मेजबान टीम को चौथी पारी में 550 रनों की विशाल चुनौती प्रदान की थी। दूसरी पारी में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने नाबाद 103 और अभिनव मुकुंद ने 81 रनों की पारी खेली लेकिन श्रीलंका भारत के आगे टिक नहीं पाया और चौथे दिन ही ढेर हो गया।


Click it and Unblock the Notifications