For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

99 रन पर क्रिस गेल को आउट करने के बाद बोले जोफ्रा, वो अभी भी 'बॉस' हैं

IPL 2020: 99 पर Out होने के बाद Chris Gayle को आया गुस्सा, बीच मैदान में फेंका बल्ला |वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। किंग्स इलेवन पंजाब और सनराईजर्स हैदराबाद के बीच शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में क्रिस गेल और जोफ्रा आर्चर का सामना हुआ। दोनों के बीच यह मुकाबला बेहद दिलचस्प था। इस मैच में क्रिस गेल ने 99 रन बनाए, लेकिन शतक से महज एक रन दूर क्रिस गेल को जोफ्रा आर्चर ने अपनी रफ्तार से बोल्ड कर दिया। 99 रन के स्कोर पर क्लीन बोल्ड होने के बाद क्रिस गेल खुद से बहुत ज्यादा नाराज हो गए और उन्होंने गुस्से में बैट फेक दिया। गेल के इस बर्ताव से समझा जा सकता है कि वह शतक से चूकने के बाद किस कदर खफा थे।

हालांकि क्रिस गेल ने आउट होने के बाद गुस्से में बैट फेक दिया लेकिन बाद में उन्होंने खेल भावना का परिचय देते हुए जोफ्रा आर्चर से हाथ मिलाया। जोफ्रा आर्चर ने क्रिस गेल को बोल्ड करने के बाद ट्विटर पर एक ट्वीट किया है जिसने लोगों का दिल जीत लिया। जोफ्रा आर्चर ने गेल के साथ की तस्वीर को साझा करते हुए लिखा कि अभी भी गेल ही बॉस हैं। गेल ने भी अपनी एक तस्वीर को इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए लिखा है कि वह नाराज नहीं हैं।

क्रिस गेल की शानदार पारी के बाद किंग्स इलेवन पंजाब ने स्कोर बोर्ड पर 185 रन का टार्गेट खड़ा किया था, लेकिन बेन स्टोक्स की शानदार बल्लेबाजी के चलते मैच में राजस्थान ने 7 विकेट से जीत दर्ज की थी। । 99 रन पर आउट होने के बाद क्रिस गेल ने कहा कि यह अच्छी पारी थी, मुझे लगा था कि 180 रन का स्कोर अच्छा होगा, यह विकेट अच्छी है। 99 रन के स्कोर पर आउट होना दुर्भाग्यशाली है, इस तरह की चीजें होती हैं, वो गेंद काफी अच्छी थी, लेकिन बावजूद इसके मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं। सच कहूं तो मेरे लिए यह सिर्फ सोच का खेल है और यही वजह है जो मुझे खेल में बनाए रखती है। मैं क्रिकेट का लुत्फ उठा रहा हूं। मैं आईपीएल की ट्रॉफी उठाना पसंद करूंगा, लेकिन अभी भी लंबा रास्ता तय करना है।

क्रिस गेल ने कहा कि युवा खिलाड़ियों के साथ बल्लेबाजी करते हुए मुझे काफी मजा आ रहा था। 1000 छक्के जड़ने के रिकॉर्ड के बारे में जब गेल से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मुझे उसके बारे में नहीं पता है। मैं अभी भी अच्छी हिटिंग कर रहा हूं। खेल के प्रति समर्पण और कड़ी मेहनत का फायदा मिल रहा है, साथियों से मैंने शतक का वादा किया था, लेकिन मैं चूक गया, गेल हंसते हुए कहते हैं- लेकिन मेरे दिमाग में यह शतक है।

Story first published: Saturday, October 31, 2020, 15:43 [IST]
Other articles published on Oct 31, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+