For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

VIDEO : अर्जुन अवार्ड पाने पर भावुक हुए रविंद्र जडेजा, देशवासियों से किया ये वादा

नई दिल्ली। खेल दिवस के अवसर पर गुरुवार को राष्‍ट्रपति भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा को अर्जुन अवार्ड के लिए चुना गया। हालांकि जडेजा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों यह सम्मान पाने के लिए नहीं पहुंच सके, क्योंकि वे इस समय विंडीज दाैरे पर देश के लिए अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। परंतु जडेजा ने वीडियो जारी कर भारत सरकार व अपने चाहने वालों का शुक्रिया करते हुए एक वादा किया है।

बीसीसीआई के ट्वीटर हैंडल से जडेजा का संदेश शेयर किया गया है। इस वीडियो में पहले तो जडेजा ने अन्‍य खेल प्रतिभाओं को भी पुरस्‍कार के लिए चयनित होने पर बधाई दी थी। जडेजा ने अपनी बात रखते हुए कहा कि अर्जुन अवार्ड जैसा प्रतिष्‍ठित पुरस्‍कार मिलना अपने आप में एक जिम्‍मेदारी है। उन्होंने कहा, 'मैं सबसे पहले मुझे अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित करने के लिए भारत सरकार को धन्यवाद देना चाहूंगा। मैं पुरस्कार के सभी विजेताओं को भी बधाई देना चाहता हूं. उन्होंने अपने क्षेत्रों में शानदार प्रदर्शन किया है।'जडेजा ने कहा, 'जब भी मैं भारत के लिए खेलूंगा, अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करूंगा। हमेशा टीम के लिए मैच जीतने और देश को गौरवान्वित करने की कोशिश करूंगा।'

जडेजा ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है, वे कई मौकों पर भारत के लिए मैच निकालने में कामयाब हुए हैं। जडेजा अब तक भारत के लिए 156 एक दिवसीय मैच, 42 टेस्ट मैच और 42 T- 20 अंतरराष्‍ट्रीय मैच खेल चुके हैं। वे बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी में भी कमाल करते रहे हैं। जडेजा टेस्ट में अब तक 194 विकेट ले चुके हैं। 200 के आंकड़े तक पहुंचने के लिए उन्‍हें मात्र छह विकेट की दरकार है। जैसे ही वे 200 का आंकड़ा पार करेंगे, ऐसा करने वाले भारत के 10वें गेंदबाज हो जाएंगे। वहीं वनडे में 178 व टी20 में 32 विकेट दर्ज हैं।

Story first published: Friday, August 30, 2019, 14:23 [IST]
Other articles published on Aug 30, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+