मुंबई। इस समय क्रिकेटरों की शादियों का मौसम चल रहा है। रैना और भज्जी के बाद अब घोड़ी चढ़ने की बारी क्रिकेटर रोहित शर्मा की है। अंग्रेजी वेबसाइट क्रिकेट कंट्री ने दावा किया है कि रोहित और रितिका की शादी की डेट फिक्स हो गई है और दोनों दिसंबर में ब्याह रचाने जा रहे हैं।
फिलहाल रोहित की ओर से तो इस बारे में कुछ नहीं कहा गया है लेकिव वेबसाइट के मुताबिक अफ्रीका के साथ 7 दिसंबर को टेस्ट सीरीज खत्म हो रही है और उसके बाद 13 को वो अपनी मंगेतर रितिका संग शादी के सात फेरे लेंगे।
रोहित के घरवाले यह शादी जल्द से जल्द कराना चाहते हैं क्योंकि जनवरी में टीम इंडिया आस्ट्रेलिया दौरे पर जायेगी ऐसे में रोहित उसमें बिजी हो जायेंगे इसलिए शादी का वक्त दिसंबर रखा गया है। खबर है कि शादी मुंबई में ही होगी।