For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

चेन्नई के खिलाफ अक्षर पटेल की पारी के बाद सहवाग को याद आया 'ढाई अक्षर प्रेम के'

नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स की जीत के बाद वीरेंद्र सहवाग ने अक्षर पटेल की अपने अनोखे अंदाज में तारीफ की है। दरअसल अक्षर पटेल ने जिस तह से चार आखिरी ओवर में चार गेंदों पर 20 रनों की पारी खेली, उसके बाद अक्षर पटेल इस मैच के हीरो बन गए। चेन्नई के खिलाफ जीत के लिए दिल्ली की टीम को 180 रनों की दरकार थी, लेकिन आखिरी ओवर में टीम को 17 रन बनाने थे, लेकिन अक्षर पटेल की जबरदस्त बैटिंग के चलते दिल्ली की टीम को इस मैच में जीत का स्वाद चखने को मिला।

दरअसल चार साल पहले 2016 में महेंद्र सिंह धोनी ने अक्षर पटेल के आखिरी ओवर में 23 रन जड़े थे, इसके बाद जिस तरह से अक्षर पटेल ने धोनी की उस पारी का जवाब बल्ले से दिया, उसकी तारीफ करते हुए सहवाग ने ट्वीट कर लिखा, ढाई अक्षर प्रेम के, शिखर धवन का शानदार शतक, लेकिन अक्षर पटेल ने धोनी की टीम के साथ वही किया जो धोनी ने चार साल पहले किया था। लेकिन सीएसके की ओर से बेहतरीन बल्लेबाजी की गई थी। बता दें कि इस मैच में शिखर धवन ने आईपीएल करियर का अपना पहला शतक लगाया था और इस मैच में वह नाबाद लौटे थे।

आईपीएल में 167 मैच खेलने के बाद शिखर धवन ने आईपीएल के करियर में अपना पहला शतक जड़ा। इस मैच में शिखर के सलामी बल्लेबाजी करने उतरे पृथ्वी शॉ बिना खाता खोले आउट हो गए, लेकिन धवन दूसरे छोर पर डटे रहे और टीम को जीत की राह तक लेकर गए। हालांकि इस इनिंग में शिखर धवन की टीम को तीन बार जीवनदान मिला। खुद धोनी ने भी शिखर धवन को एक बार जीवनदान दिया।

Story first published: Sunday, October 18, 2020, 13:48 [IST]
Other articles published on Oct 18, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+