Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत पर मिचेल जॉनसन से लेकर ग्लेन मैक्ग्रा तक किसने क्या कहा

India Beat Australia, here is how twitter reacts on historic win| वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को उसके ही घर में टेस्ट सीरीज में हराकर इतिहास रचा है। टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया में मिली शानदार टेस्ट सीरीज जीत पर बधाईयां मिलने का दौर शुरू हो चुका है। बता दें कि भारत ने 71 साल बाद ऑस्ट्रेलिया में पहली टेस्ट सीरीज जीती है।

हरभजन सिंह ने भारतीय खिलाड़ियों पर गर्व करते हुए चेतेश्वर पुजारा को टीम इंडिया का रीढ़ की हड्डी बताया है। इसके साथ ही उन्होंने जसप्रीत बुमराह की भी तारीफ की-

इसके अलावा सुरेश रैना ने भी टीम को बधाई दी-

दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी रहें ग्लेन मैक्ग्रा ने बधाई देते हुए लिखा कि भारत ने खेल के हर विभाग में ऑस्ट्रेलिया को मात दी है।

पूर्व भारतीय टेस्ट ओपनर आकाश चोपड़ा ने भी बधाई देते हुए कहा कि कई विश्व खिताब जीतने के इस जीत ने एक अलग ही मजा दिया है।

जबकि हर्षा भोगले ने भी टीम की इस जीत को खास बताते हुए कहा कि यदि आप भी मेरी तरह 1991 से ऑस्ट्रेलिया में हर बार इसी उम्मीद से आते रहे हैं कि हम सीरीज नहीं जीत पाएंगे तो यह जीत बहुत बड़ा पल है। भारतीय टीम ऐसा करने वाली पहली एशिया टीम बन गई है।

जबकि पूर्व तूफानी कंगारू तेज मिशेल जॉनसन ने भी भारत को बधाई देते हुए इस पल को भारत के लिए गर्वीला बताया। उन्होंने जसप्रीत बुमराह, चेतेश्वर पुजारा का खासतौर पर जिक्र किया।


वहीं, भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले चेतेश्वर पुजारा ने भी ट्वीट करते हुए लिखा कि पिछले कुछ सप्ताह ऑस्ट्रेलिया में यादगार रहे। हर क्षण टीम ने मेहनत की। आप सभी की शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया। यह एक ऐसा दिन है जिसको मैं जिसका जश्न मैं सारी जिंदगी मनाउंगा।

जबकि भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने जीत को शानदार बताते हुए कहा कि एक खिलाड़ी इसी लम्हे के लिए खेलता है। आप सभी खिलाड़ी अपने इस लम्हे का आनंद उठाए..टीम के सभी सदस्यों को बधाई। बता दें कि भारतीय टीम ने 71 साल में पहली बार ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीती है। भारतीय टीम के लिए गेंदबाजीं में बुमराह और बल्लेबाजी में चेतेश्वर पुजारा का योगदान खासतौर पर सराहनीय रहा।

Story first published: Monday, January 7, 2019, 15:29 [IST]
Other articles published on Jan 7, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+