For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

T20 WC से बाहर होने पर पाकिस्तानी फैन्स उड़ा रहे विराट सेना का मजाक, वसीम जाफर ने दिया करारा जवाब

नई दिल्ली। यूएई में खेले जा रहे टी20 विश्वकप 2021 में भारतीय टीम का सफर सुपर 12 से समाप्त हो गया है। खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही विराट सेना के साथ पिछले 9 सालों में ऐसा पहली बार देखने को मिला है जब वो किसी आईसीसी इवेंट के नॉकआउट स्टेज तक न पहुंच सकी हो। भारत ने 2013 के बाद से भले ही किसी भी आईसीसी खिताब में जीत हासिल न की हो लेकिन उसने हर बार टूर्नामेंट के सेमीफाइनल या फाइनल में जगह जरूर बनायी है। इस विश्वकप में भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही और पहले दो मैच में मिली हार के बाद ही उसके लिये सेमीफाइनल की राह मुश्किल हो गयी थी, हालांकि न्यूजीलैंड के ऊपर अफगानिस्तान की जीत से उसकी उम्मीदें बरकरार रहती लेकिन रविवार को खेले गये इस मैच में कीवी टीम ने 8 विकेट से जीत हासिल कर बची हुई उम्मीदों को खत्म कर सेमीफाइनल में जगह बना ली।

और पढ़ें: PAK vs SCT: स्कॉटलैंड को रौंदकर पाकिस्तान ने टॉप पर किया खत्म, अब सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से होगी भिड़ंत

विराट सेना के इस मल्टी नेशन टूर्नामेंट से बाहर हो जाने के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह के रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं, जिसमें कुछ लोग भारतीय टीम के खराब प्रदर्शन की आलोचना कर रहे हैं, तो कुछ लोग आईपीएल और विराट कोहली के खराब फैसलों पर हार का ठीकरा फोड़ रहे हैं। इस बीच पाकिस्तान क्रिकेट के फैन्स भारतीय टीम को ट्रोल करने की कोशिश करते नजर आये हैं।

और पढ़ें: PAK vs SCT: क्रिस गेल को पीछे छोड़ आगे निकले मोहम्मद रिजवान, नाम किया बड़ा विश्व रिकॉर्ड

क्रिकेट पाकिस्तान ने किया तंज भरा ट्वीट

क्रिकेट पाकिस्तान ने किया तंज भरा ट्वीट

इसी फेहरिस्त में क्रिकेट पाकिस्तान ने अपने ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट करते हुए पूछा कि भारतीय फैन्स अब कैसा महसूस कर रहे हैं। जहां यह ट्वीट किसी भी तरह के बैंटर का संदेश नहीं देता है तो वहीं पर कोई लोगों का मानना है कि यह ट्वीट जानबूझकर जले पर नमक छिड़कने के लिये किया गया है। क्रिकेट पाकिस्तान की ओर से किये गये इस तंज पर ट्वीट पर भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर ने करारा जवाब दिया है।

वसीम जाफर ने दिया करारा जवाब

वसीम जाफर ने दिया करारा जवाब

वसीम जाफर सोशल मीडिया पर अपनी हाजिरजवाबी और मजाकिया ट्वीट के लिये काफी ज्यादा मशहूर हैं। उन्होंने क्रिकेट पाकिस्तान के ट्वीट का रिप्लाई करते हुए टका सा जवाब दिया और लिखा,'12-1 के बीच काफी तगड़ा लंच किया, अभी भी पेट भरा हुआ है।' जाफर का ट्वीट भले ही देखने में साधारण सा लग रहा है पर इसका मतलब कुछ और ही है।

दरअसल वसीम जाफर यहां पर भारत की ओर से विश्वकप में पाकिस्तान को दी गई मात की संख्या की बात कर रहे हैं, जिसमें भारत ने लगातार 29 सालों तक 12 जीत के साथ डोमिनेट किया है और इस विश्वकप में पहला मौका था जब पाकिस्तान की टीम को भारत के खिलाफ जीत मिली है। वनडे प्रारूप में खेले जाने वाले विश्वकप में भारत अभी भी 7-0 से अजेय है जबकि टी20 प्रारूप में यह आंकड़ा 5-1 का हो गया है।

गुरुवार को भारत लौटेगी विराट सेना

गुरुवार को भारत लौटेगी विराट सेना

गौरतलब है कि जहां एक ओर भारतीय टीम टी20 विश्वकप के नॉकआउट स्टेज में जगह बना पाने में नाकाम रही है, तो वहीं पर पाकिस्तान की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लीग स्टेज के सभी मैचों में जीत हासिल की है। इसके साथ ही पाकिस्तान की टीम का सामना टी20 विश्वकप के दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से दुबई के मैदान पर होगा। आपको बता दें कि भारतीय टीम सोमवार को अपना आखिरी टी20 मैच नामिबिया के खिलाफ खेलेगी, जिसके बाद वह गुरुवार को भारत वापस आ सकती है।

Story first published: Monday, November 8, 2021, 15:18 [IST]
Other articles published on Nov 8, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+