Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

विवादों ने किरकिरा किया विदाई का मजा: गिलक्रिस्ट

सिडनी, 6 मार्चः अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके दुनिया के महानतम विकेटकीपर बल्लेबाजों में से एक ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट ने कहा है कि उनके कॅरियर के आखिरी दौरे पर विवादों ने उनकी विदाई का मजा किरकिरा कर दिया.

गिलक्रिस्ट ने इस मलाल का इजहार करते हुए कहा कि भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा उनके कॅरियर का आखिरी दौरा था मगर इस दौरान उपजे विवादों ने उनकी विदाई को शानदार नहीं बनने दिया.

उन्होंने कहा कि यह बहुत मुश्किल समय था. मैदान के अंदर और बाहर के विवादों की वजह से हम इस बार गर्मियों का पूरी तरह लुत्फ नहीं ले सके. मेरा मानना है कि दोनों ही टीमें दौरे के सकुशल पूरा हो जाने से बेहद राहत महसूस कर रही होंगी.

गौरतलब है कि बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज क्रिकेट के कई रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके गिलक्रिस्ट ने भारत के खिलाफ हाल में हुई टेस्ट श्रृंखला के दौरान सन्यास लेने की अचानक घोषणा कर दी थी. उन्होंने कहा था कि उनके देश में होने वाली कॉमनवेल्थ बैंक सीरीज उनकी आखिरी एकदिवसीय श्रृंखला होगी.

भारत ने इस सीरीज के पहले दो फाइनल मैचों में ऑस्ट्रेलिया को हराकर खिताब जीता था. गिलक्रिस्ट अब 18 अप्रैल से शुरू होने वाले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड समर्थित इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के ट्वेंटी-20 टूर्नामेंट में खेलेंगे.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+