डालमिया के बाद 4000 करोड़ रुपए के बीसीसीआई को कौन संभालेगा?
मुंबई। बीसीसीआई अध्यक्ष जगमोहन डालमिया के अकस्मात निधन की वजह से अब बीसीसीआई के अध्यक्ष की कुर्सी पर कौन बैठेगा? यह यक्ष प्रश्न अब हर किसी के दिमाग में घूम रहा है क्योंकि डालमिया ने बीसीसीआई के अध्यक्ष पद की कमान तब संभाली थी जब आईपीएल फिक्सिंग की वजह से एन श्रीनिवासन को बीसीसीआई के अध्यक्ष पद के लिए अयोग्य घोषित कर दिया गया था।
जानिए पहले एशियाई आईसीसी अध्यक्ष डालमिया के बारे में खास बातें
डालमिया को श्रीनिवासन का काफी करीबी माना जाता था इसलिए जब डालमिया को चीफ की कुर्सी मिली तो किसी को भी अचरज नहीं हुआ क्योंकि सबको लगा कि श्रीनिवासन के ही करीबी ने अध्यक्ष पद की कुर्सी संभाली जिससे कि बीसीसीआई पर श्रीनिवासन का दबदबा बना ही रहेगा। मालूम हो कि बीसीसीआई मैनेजमेंट 4000 करोड़ रूपये की है, ऐसे में अब इसका अध्यक्ष कौन होगा, इसी बात पर सबकी नजर है।
क्या-क्या विकल्प हैं?
बीसीसीआई के अध्यक्ष पद की कुर्सी खाली ना रहें इसलिए हो सकता है तत्काल प्रभाव से कार्यवाहक अध्यक्ष के तौर पर बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर या बीसीसीआई डायरेक्टर राजीव शुक्ला को अध्यक्ष बना दिया जाये।
कौन हो सकता है अध्यक्ष?
- डालमिया ईस्ट जोन से आते थे ऐसे में उनकी अनुपस्थिति में हो सकता है ईस्ट जोन के वाइस प्रेसिडेंट गौतम रॉय को कुर्सी दे दी जाये?
- या शरद पवार के खेमे से हो सकता है इस पोस्ट के लिए कोई खड़ा हो?
- एक बार फिर से बीसीसीआई के अध्यक्ष पद का चुनाव हो, हालांकि यह आसार बहुत कम है।
- विशेष प्रक्रिया के तहत चुनाव हो सकता है?
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
