For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

घुटने की सर्जरी कराने के बाद रैना ने किया भावुक पोस्ट, बताया क्यों लिया ये कड़ा फैसला

नई दिल्ली: भारतीय टीम से बाहर चल रहे अनुभवी बल्लेबाज सुरेश रैना ने शुक्रवार को एम्सटर्डम में अपने घुटने की सर्जरी कराई है जो ठीक होने में कम से कम छह सप्ताह का समय लेगी। सुरेश रैना पिछले कुछ समय से घुटने की तकलीफ से जूझ रहे थे जिसके चलते बाद में बाद में उनको सर्जरी कराने की नौबत आ गई। बीसीसीआई ने इस बारे में आधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि रैना के घुटने की सर्जरी सफल रही है। अब उनको रिकवरी के लिए 4-6 सप्ताह रिहैब की जरूरत होगी जिसके चलते वे आने वाले घरेलू सत्र के अधिकांश हिस्से में बाहर ही रहेंगे।

रैना ने सर्जरी के बाद अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है। इसमें रैना लिखते हैं- मैं सर्जरी हो चुकी है और अब हीलिंग भी शुरू हो चुकी है। इसके लिए मैं अपने डॉक्टर्स, परिजन, दोस्त और उन सभी का शुक्रिया अदा करता हूं जिन्होंने मेरी हेल्थ और रिकवरी के लिए विश किया।

रैना ने आगे बताया कि सब कैसे शुरू हुआ कि उनको सर्जरी की नौबत आ गई। उन्होंने कहा- ये मामला पुराना है। 2007 में मैंने पहली बार घुटने की सर्जरी कराई थी। उसके बाद सब अच्छा गया। लेकिन पिछले कुछ सालों से मैं दोबारा हल्की-फुल्की तकलीफ महसूस करने लगा था। जब मुझे दर्द होता था तब मेरे ट्रेनर इसका प्रभाव मैच पर ना पड़े, इसके लिए मुझे काफी ट्रेनिंग कराते थे। ताकि घुटने का ज्यादा से ज्यादा लोड मांसपेशियां झेल लें।

हालांकि रैना का यह दर्द किसी भी तरह की ट्रेनिंग से समाप्त नहीं हुआ और उनकी इस ढलती हुई उम्र में एक और सर्जरी कराने का कठिन फैसला लेना पड़ा। उन्होंने इस तकलीफ को बयां करते हुए लिखा- 'ईमानदारी से कहूं तो दूसरी बार घुटने का ऑपरेशन कराने का फैसला कड़ा था, क्योंकि मुझे पता था कि इसके कारण मैं कुछ महीनों के लिए बाहर हो जाऊंगा और कुछ हफ्ते पहले तक मैं इसके लिए तैयार नहीं था। इसके बाद दर्द बढ़ गया और मुझे पता था कि इससे बाहर निकलने का सिर्फ एक तरीका है।'

इसके साथ ही रैना ने उम्मीद जताई की कि वे जल्द ही मैदान पर वापसी कर पाएंगे- 'मुझे उम्मीद है कि मैं जल्द ही अपने पैरों पर खड़ा हो जाऊंगा, मैदान पर उतरूंगा और जल्द ही अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए तैयार हो जाऊंगा।'

Story first published: Sunday, August 11, 2019, 20:21 [IST]
Other articles published on Aug 11, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+