नई दिल्ली। आईपीएल की इन दिनों धूम मची है। सभी टीमें प्लेऑफ में पहुंचने के लिए पूरे दमखम से प्रय़ास कर रही हैं। वहीं अगर इस सीजन में विराट कोहली की टीम आरसीबी की बात करें तो उनके लिए यह सीजन बेहद निराशाजनक रहा है। सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद से हुए मुकाबले में भी आरसीबी के लिए आर या पार की लड़ाई थी वहीं हैदराबाद इस मुकाबले में जीतकर अपनी प्लेऑफ में जगह पक्का करने के लिए उतरा था। इस बेहद रोमांचक मुकाबले में आरसीबी को एक बार फिर हार का सामना करना पड़ा। दरअसल टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय विरोट कोहली ने लिया था। आरसीबी के गेंदबाजी और फिल्डिंग में कोई खास कमी नजर नहीं आई, इस मैच में विराट कोहली ने दो कमाल के रन आउट भी किए लेकिन कप्तान विलियमसन के शानदार अर्धशतक के बदौलत हैदराबाद ने आरसीबी को 147 रनों का लक्ष्य दिया था।
'The kind of shots we played, they were not on at that stage of the game' - Kohli https://t.co/rKBP32uTmv #SRHvRCB #IPL
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) May 7, 2018
बल्लेबाजों ने किया निराशः लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी टीम की शुरुआत भले ही अच्छी न रही हो लेकिन इस मैच में कप्तान विराट कोहली अच्छी लय में दिखे,आते ही उन्होंने कुछ अच्छे शॉट भी लगाए। 32 गेंदों पर 39 रनों की पारी खेलकर विराट शाकिब का शिकार बने और यूसुफ ने उऩका शानदार कैच लपका। उनका विकेट गिरते ही आरसीबी की टीम पूरी तरह से सरेंडर हो गई और हैदराबाद के गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया। राशिद खान ने डिविलियर्स को अपनी खास गुगली का शिकार बनाया। आखिरी ओवर में आरसीबी को जीत के लिए 12 रनों की दरकार थी लेकिन भुवनेश्वर कुमार की धारदार गेंदबाजी के चलते हैदराबाद यह मुकाबला 5 रनों से जीत गया।
Kohli - "We deserve to lose this game. We weren't good enough on the day. Don't think we showed enough application,"#SRHvRCB#IPL2018
— Cricbuzz (@cricbuzz) May 7, 2018
टीम पर भड़के कोहलीः इस मैच में मिली हार के बाद आरसीबी की इस सीरीज में आगे की राह और मुश्किल हो गई है। वहीं इस मैच में जीत के बाद हैदराबाद की टीम अंक तालिका में सबसे शीर्ष पर पहुंच चुकी है और प्लेऑफ में भी उसकी जगह लगभग तय मानी जा रही है। इस शिकस्त के बाद विराट ने अपने खिलाड़ियों को जमकर लताड़ लगाई और कहा की जिस तरह की क्रिकेट हमने खेली है हम जीतने के लायक ही नहीं थे। बता दें की आरसीबी की तरफ से विराट ने ही सबसे अच्छा प्रदर्शन किया था। खासकर उनके द्वारा किए गए रन आउट की सोशल मीडिया पर जमकर सराहना हो रही है।