For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

पंजाब के खिलाफ हार के बाद बोले शिखर धवन, हम फिर से जोरदार वापसी करेंगे

दुबई। किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मैच में दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज ने शानदार शतक लगाया, लेकिन बावजूद इसके दिल्ली की टीम को मैच में हार का सामना करना पड़ा। मैच में हार के बाद शिखर धवन ने कहा कि यह हार हमे निराश नहीं करेगा और हम एक बार फिर से मजबूती से वापसी करेंगे। मैच में निकोलस पूरन और ग्लेन मैक्सवेल की 53 और 32 रनों की पारी के चलते पंजाब की टीम ने इस मैच में 5 विकेट से जीत दर्ज की। पंजाब की टीम ने 165 रनों के लक्ष्य को 19वें ओवर में ही हासिल कर लिया था।

इस जीत के साथ ही पंजाब की टीम प्वाइंट टेबल पर पांचवे पायदान पर पहुंच गई है। 10 मैच के बाद पंजाब की टीम में 8 अंक हो चुके हैं। वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम 14 अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर है। मैच में हार के बाद धवन ने कहा कि हम इस मैच पर एक दूसरे से बात करेंगे और हमे कहां सुधार करने की जरूरत है। हम लगातार अच्छा खेल खेल रहे हैं। इस हार से हम निराश नहीं होंगे, हम एक बार फिर से अच्छी वापसी करने की तैयारी करेंगे।

बता दें कि पंजाब के खिलाफ मैच में शिखर धवन ने नाबाद 106 रनों की पारी खेली, जिसकी बदौलत दिल्ली की टीम ने 164 रन बनाए, लेकिन पंजाब की टीम ने 19वे ओवर में ही 165 रन के लक्ष्य को हासिल कर लिया। आईपीएल में लगातार दो मैचों में शतक लगाने वाले शिखर धवन पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इस रिकॉर्ड के बारे में जब धवन से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता, मैं अच्छा करने की कोशिश की, मैंने एक छोर पर जिम्मेदारी लेते हुए टिके रहने की कोशिश की, जब भी मुझे मौका मिला मैंने बाउंड्री लगाने की कोशिश की।

Story first published: Wednesday, October 21, 2020, 11:29 [IST]
Other articles published on Oct 21, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+