Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

फ्लाॅप होने पर आलोचकों की परवाह नहीं करते कोहली, दिया मुंहतोड़ जवाब

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियों के साथ एक बात उठना मानो हर वक्त आम सा हो गया है। यह है किसी खिलाड़ी की फाॅर्म पर चर्चा करना। भले ही कोई बड़ा खिलाड़ी लेकिन जब कुछ मैचों में नहीं चल पाता तो सोशल मीडिया पर कई लोग सवाल उठाना शुरू कर देते हैं। कप्तान विराट कोहली को लेकर भी कुछ ऐसी ही हो रहा है। पिछले कुछ मैचों से वह फाॅर्म में नजर नहीं आ रहे लेकिन जब उनसे इसके बारे में जवाब दिया तो साफ दिखा कि वो मैदान से बाहर बैठे आलोचकों की परवाह नहीं करते।

तीन-चार खराब पारी चिंता का कारण नहीं

तीन-चार खराब पारी चिंता का कारण नहीं

कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन में हुए पहले टेस्ट में 02 और 19 रन बनाए। इससे पहले कोहली ने टी20 की चार पारियों में 45, 11, 38, 11, तीन वनडे मैचों में 51, 15, 09 रन बनाए। टेस्ट में मिली हार के बाद प्रेस कांफ्रेंस दाैरान कोहली ने खराब फाॅर्म पर सवाल उठाने वाले आलोचकों को मुहतोड़ जवाब देते हुए कहा, ''तीन चार पारियों में असफलता चिंता का कारण नहीं होना चाहिए। देखिए जब आप लगातार क्रिकेट खेलते हो तो निश्चित तौर पर बीच में तीन चार पारियां पारियों में आप अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते। अगर आप इस बारे में बहुत अधिक सोचते हो तो इससे नुकसान ही होगा।''

लोग बढ़ा-चढ़ाकर बताते हैं

लोग बढ़ा-चढ़ाकर बताते हैं

वह इस बात को तवज्जो नहीं देते कि लोग हार को लेकर कैसी प्रतिक्रिया करते हैं और यही सिद्वांत वह अपनी बल्लेबाजी को लेकर चल रही चर्चा पर भी लागू करते हैं। उन्होंने कहा, "मैं जानता हूं कि एक अच्छी पारी से बाहर से हो रही प्रतिक्रियाएं बदल जाएंगी। लेकिन मैं ऐसा नहीं सोचता। अगर मैं बाहरी लोगों की तरह सोचने लगा तो जरूर इस समय टीम से बाहर होता।" कप्तान ने आगे कहा, ''हम जानते हैं कि हमने अच्छा नहीं खेला, लेकिन अगर लोग इसे ज्यादा बढ़ा-चढ़ा कर देखना-बताना चाहते हैं तो हम इसमें कुछ नहीं कर सकते।''

कुछ लोगों के लिए दुनिया खत्म होने जैसा

कुछ लोगों के लिए दुनिया खत्म होने जैसा

भारत की हार पर सवाल उठाए जा रहे हैं कि विदेशी धरती पर टीम हार जाती है। लेकिन कोहली का सवाल है कि एक हार को ऐसे क्यों देखा जा रहा है जैसे यह दुनिया का अंत हो। उन्होंने कहा, ''कुछ लोगों के लिए यह दुनिया खत्म होने जैसी बात हो सकती है, लेकिन ऐसा नहीं है। हमारे लिए यह क्रिकेट का खेल है जो हम हार गए और अब हमें इसे आगे बढ़ना होगा और अपना सिर ऊंचा रखना होगा।''

Story first published: Monday, February 24, 2020, 20:00 [IST]
Other articles published on Feb 24, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+