नई दिल्ली। पिछले 10 सालों में क्रिकेट में काफी बदलाव देखने को मिला है। क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप 20-20 की शुरुआत के बाद से ही क्रिकेट को एक नए रंग में देखा गया और लोगों ने इसे खूब पसंद किया। 20-20 क्रिकेट के फॉर्मेट ने खेल को और भी फटाफट खेल बना दिया। लेकिन इस बदलाव के साथ ही खिलाड़ियों की सुरक्षा भी एक अहम मसला है। जिस तरह से जल्दी-जल्दी वाले इस क्रिकेट फॉर्मेट में खिलाड़ी जोखिम लेते हैं उससे खिलाड़ियों की सुरक्षा को पुख्ता करना भी जरूरी है। क्रिकेट के मैदान में बल्लेबाज की सुरक्षा के लिए हेलमेट पहनना काफी अहम है और इस मसले को खुद मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने भी उठाया है।
दरअसल किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मैच के दौरान सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ विजय शंकर रन ले रहे थे, इस दौरान निकोलस पूरन ने उन्हें रन आउट करने के लिए काफी तेज थ्रो विकेट पर मारा जोकि सीधा विजय शंकर के हेलमेट में जाकर लगा, जिससे के बाद विजय शंकर चोटिल हो गए थे। सौभाग्य से विजय शंकर को गंभीर चोट नहीं लगी। लेकिन इस घटना के वीडियो को साझा करते हुए सचिन तेंदुलकर ने बल्लेबाजों की सुरक्षा को लेकर आईसीसी से अपील की है। सचिन ने ट्वीट कर लिखा यह खेल फटाफट वाला हो रहा है लेकिन क्या यह सुरक्षित भी हो रहा है।
सचिन ने कहा कि हाल ही में हमने इस घटना को देखा जोकि काफी गंभीर हो सकती थी। सचिन ने मांग की है कि मैच के दौरान चाहे स्पिन गेंदबाज गेंदबाजी करे या तेज गेंदबाज, प्रोफेशनल लेवल पर बल्लेबाजों को हेलमेट पहनना अनिवार्य किया जाना चाहिए। सचिन ने आईसीसी को टैग करते हुए अपील की है कि इसे प्राथमिकता के साथ लेना चाहिए और हेलमेट पहनने को हर स्थिति में अनिवार्य किया जाना चाहिए। सचिन तेंदुलकर ने तमाम क्रिकेट बोर्ड को भी टैग करके उनसे इस मुहिम में साथ देने की अपील की है। सचिन तेंदुलकर की बात का समर्थन करते हुए विनोद कांबली ने भी कहा कि मास्टर ने बिल्कुल सही कहा,सुरक्षा हमेशा ही बेहतर है।
The game has become faster but is it getting safer?
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) November 3, 2020
Recently we witnessed an incident which could’ve been nasty.
Be it a spinner or pacer, wearing a HELMET should be MANDATORY for batsmen at professional levels.
Request @icc to take this up on priority.https://t.co/7jErL3af0m