For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ओहो.. इस बार नंबर एक और नंबर दो के बिना होगा विश्वकप

नई दिल्ली। इस बार का विश्वकप काफी रोचक होने वाला है जहां इस बार आपको 14 देशों की टीमों में नये और जोशिले खिलाड़ी दिखेंगे वहीं दूसरी ओर आपको इस बार आईसीसी रैकिंग के नंबर 1 और नंबर 2 खिलाड़ी ही नजर नहीं आयेंगे। जी हां आपने सही समझा हम बात कर रहे हैं पाकिस्तान के स्पिनर सईद अजमल और वेस्टइंडीज के स्पिनर सुनील नारायण की, जिन्हें आईसीसी ने अवैध गेंदबाजी एक्शन की वजह से बैन कर दिया है।

अजमल पर तो आईसीसी ने पहले ही प्रतिबंध लगाया था लेकिन सुनील नारायण पर आईसीसी ने मंगलवार को प्रतिबंध लगाया है। गौरतलब है कि सईद अजमल आईसीसी की वनडे रैंकिंग में पहले पायदान पर और वेस्टइंडीज के नंबर एक स्पिनर सुनील नारायण आईसीसी वनडे रैकिंग में नंबर दो पोजीशन पर कायम है।

इस बार नंबर एक और नंबर दो के बिना होगा विश्वकप

आपको बता दें कि अजमल ने 111 वनडे मैचों में 22 के बेहद शानदार औसत से 183 विकेट लिए हैं तो वहीं सुनील नारायण ने अभी तक 52 वनडे मैचों में 26 के औसत से 53 विकेट लिए हैं, जिसमें से चार मैच ऐसे हैं जिसमें उन्होंने 5 विकेट लिए हैं।

मिलिए विश्वकप 2015 की 14 टीमों से जिनके बीच होगा कड़ा मुकाबला

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+