अभी हाल ही कश्मीर के रहने वाले भारतीय टीम के स्पनिर परवेज रसूल ने बांग्लादेश की ढाका प्रीमियर लीक से करार किया था। दरअसल रसूल को आईपीएल में कोई खरीददार न मिलने के कारण बांग्लादेश से खेलना पड़ रहा है।
अब यही हाल भारत को अपनी कप्तानी में अंडर 19 वर्ल्ड कप जिताने वाले उन्मुक्त चंद का है। उन्मुक्त को भी आईपीएल में कोई खरीरदार नहीं मिला। ढाका प्रीमियर लीग में उन्मुक्त चंद प्राइम बैंक क्रिकेट क्लब का हिस्सा होंगे। परवे रसूल गाजी ग्रुप क्रिकेटर्स का हिस्सा होंगा।
गौरतलब है कि उन्मुक्त चंद की टीम प्राइम बैंक क्रिकेट क्लब में बांग्लादेशी राष्ट्रीय टीम के बड़े खिलाड़ी सब्बीर रहमान, सौम्य सरकार और रूबेल हुसैन जैसे खिलाड़ी शामिल है। दोनों खिलाड़ियों को बीसीसीआई की तरफ से एनओसी मिल गया है।